तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल परियोजना का एक हिस्सा ढहगया। इस दुर्घटना में 6 मजदूर सुरंग के भीतर फंस गए, जबकि यह हादसा सुरंग के प्रवेश बिंदु से लगभग 14 किलोमीटर अंदर हुआ।
टनल का हिस्सा गिरने से हुआ हादसा
सूत्रों के मुताबिक, टनल की छत का करीब तीन मीटर लंबा हिस्सा गिर गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि इस परियोजना का कामकुछ समय से रुका हुआ था, लेकिन चार दिन पहले ही इसे दोबारा शुरू किया गया था।
43 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नागरकुरनूल जिले के एसपी, वैभव गायकवाड़ ने जानकारी दी कि हादसे के समय सुरंग में कुल 50 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 43 मजदूर सुरक्षितबाहर निकलने में सफल रहे, जबकि 6 मजदूर अभी भी अंदर फंसे रह गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत सिंचाई विभाग की दो टीमों ने सुरंग में जाकरस्थिति का जायजा लिया और मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। जिलाकलेक्टर, एसपी, अग्निशमन विभाग और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्यों की निगरानी की।
बचाव कार्य में प्रशासन की तेजी
केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी हादसे की जानकारी ली और फंसे हुए मजदूरों को जल्द से जल्द निकालने का आदेश दिया। इसके अलावा, सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार और उनके विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष हेलिकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।
प्रशासन ने टनल में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए बचाव कार्यों में तेजी लाई, और अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।