Skip to main content

NEWS अब तक

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज राजधानी के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में आगामी मतदाता जागरूकता अभियान, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठकों के दौरान सभी बीएलओ (Booth Level Officers) को उनके वोटर आईडी कार्ड वितरित किए गए, ताकि वे अपने क्षेत्र में मतदाता सूची के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें। श्री देवेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, गलतियों को ठीक करवाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला निष्पक्ष और व्यापक मतदाता सूची है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और हर पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रही है। बैठकों में वरिष्ठ नेता , ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और कांग्रेस पार्टी हर नागरिक के संवैधानिक मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। भाजपा के शासन में लगातार चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी की भूमिका निभाएगा और हर बूथ पर जनता के अधिकारों की रक्षा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *