
विरोध प्रदर्शन में दिवंगत सफाई कर्मी दीपक जी की पत्नी संगीता जी भी गोद में छोटी बच्ची को लेकर हुईं शामिल
सांसद चांदोलिया, विधायक उज्जैनवाल एवं नेगी और पार्षद प्रियंका गौतम को पुलिस गिरफ्तार कर तिलक मार्ग थाने ले गई
अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और कुलदीप कुमार, “आप” पार्षद विजय कुमार पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी को आर्थिक रूप से प्रताड़ितकरने और उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के गंभीर आरोपों के बावजूद चुप क्यों हैं ? — योगेंद्र चंदोलिया
आम आदमी पार्टी बताए कि सफाई कर्मचारी दीपक जी की आत्महत्या के मामले में आरोपी बनाए जा रहे अपने पार्षद विजय कुमार को पार्टी सेबर्खास्त कब करेगी ? — योगेंद्र चंदोलिया
रविन्द्र नेगी, रविकांत उज्जैनवाल, प्रियंका गौतम, सुनील यादव, विजेन्द्र धामा आदि ने भी प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया
नई दिल्ली, 20 सितम्बर : दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मी दीपक जी की आत्महत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदविजय कुमार की “आप” से बर्खास्तगी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
मुख्य वक्ता सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया द्वारा सम्बोधित एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश भाटिया द्वारा संयोजित विरोध प्रदर्शन का संचालन प्रदेशउपाध्यक्ष श्री सुनील यादव ने किया।
दिवंगत सफाई कर्मी दीपक जी की पत्नी श्रीमती संगीता जी भी अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं और न्याय की मांगकी।
मयूर विहार जिला कार्यकर्ताओं के साथ ही दिल्ली भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं पूर्वांचल केहजारों कार्यकर्ता प्रदर्शन में सम्मिलित हुए जिनमे प्रमुख थे विधायक श्री रविकांत उज्जैनवाल एवं श्री रविन्द्र नेगी, निगम पार्षद प्रियंका गौतम, मयूरविहार जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा, प्रदेश पदाधिकारी श्री सुनील यादव, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री विनोद बछेती, श्री मनोज कुमार, श्री कौशलमिश्रा, श्रीमती सोना कुमारी एवं श्री अमित गुप्ता, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष ओझा, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सोलंकी, अनुसूचित जातिमोर्चा पदाधिकारी राज कुमार चोटेला, लीला सिंह एवं करतार सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री सुधीर डेढ़ा, निलेश दत्त द्विवेदी और सौरभ खरवाल, निगमपार्षद कमल बागड़ी, मुनेश डेढ़ा, शशि चंदना एवं राजकुमार, पूर्व विधायक श्री रोहित महरौलिया एवं पूर्व उपमहापौर श्री राजकुमार ढिल्लों आदि।
निगम सफाई कर्मी दीपक जी को आत्महत्या के लिए बाध्य करने वाले निगम पार्षद विजय कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हजारों भाजपाकार्यकर्ता विंडसर प्लेस पर एकत्र हुए और वहां से मार्च करते हुए “आप” कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने दो बैरिकेड्स लगा कर उन्हे रोकने काप्रयास किया पर कार्यकर्ताओं ने दोनों बैरिकेड्स तोड़ दिये तब दिल्ली पुलिस ने उन्हे बलपूर्वक रोका और सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया सहित प्रमुखनेताओं विधायक श्री रविन्द्र नेगी एवं श्री रविकांत उज्जैनवाल एवं पार्षद सुश्री प्रियंका गौतम को गिरफ्तार करके तिलक मार्ग थाने ले गई जहां से एकघंटे बाद उन्हे चेतावनी दे कर छोड़ा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से दो सीधे सवाल पूछे—
1. अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और कुलदीप कुमार, “आप” पार्षद विजय कुमार पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी को कथित रूप से आर्थिकरूप से प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के गंभीर आरोपों के बावजूद चुप क्यों हैं ?
2. आम आदमी पार्टी बताए कि सफाई कर्मचारी दीपक जी की आत्महत्या के मामले में आरोपी बनाए जा रहे अपने पार्षद विजय कुमार को पार्टी सेबर्खास्त कब करेगी ?
श्री योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय, शोषण अथवा आर्थिक प्रताड़ना को स्वीकार नहीं कियाजाएगा। भाजपा कार्यकर्ता इस मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अपनाविरोध जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अब आरोपों से बचने और राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय जनता के सामने उठाएगए इन गंभीर सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
श्री योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि सफाई कर्मी समाज के लोग दिल्ली को स्वच्छ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और उनके साथ किसी भी प्रकारका अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विधायक श्री रविन्द्र नेगी एवं श्री रविकांत उज्जैनवाल, पार्षद सुश्री प्रियंका गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील यादव, जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा एवंपूर्व उपमहापौर श्री राजकुमार ढिल्लों ने भी एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और कहा कि सफाई कर्मी समाज के लोग दिल्ली को स्वच्छ रखनेके लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दीपक जी के मामले मेंसामने आए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानीचाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दलितों के हितों की बात तोकरती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसके नेताओं और जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।