
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनावों कोलेकर एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में 5 सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी, 12 आर्ब्जवर और वार्डों के जिला अध्यक्ष मौजूद थे। देवेन्द्र यादव नेबैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि यदि निगम उपचुनाव में भाजपा की वोट चोरी पर लगाम लगाई जाती है और चुनाव पारदर्शिता के साथ होते हैं, तोकांग्रेस पार्टी सभी 12 वार्डों में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और मतदाताओं तक पहुँचने कामार्गदर्शन दिया।
उपचुनाव की तैयारियों पर बैठक
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा कई वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक उपस्थित थे। इनमें डॉ. नरेंद्र नाथ, हरी शंकर गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, राजेश गर्ग, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, राजेश चौहान, जावेद मिर्जा, सतबीर शर्मा, दिनेश कुमार, विरेन्द्र कसाना, मुदित अग्रवाल, रागिनी नायक, निगम पार्षद हाजी जरीफ, प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, नीतू वर्मा और विनीत यादव शामिल थे। देवेन्द्र यादव ने बैठक में कहा कि यदि चुनावजल्दी होते हैं, तो भी कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन और जनता के बीच सीधे संवाद बनाए रखने कानिर्देश दिया।
भाजपा की विफलताओं पर देवेन्द्र यादव का हमला
देवेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले आठ महीनों में रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के लोगों से किए गए किसी भीवादे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी दिल्ली में कमजोर होती जा रही है और दिल्ली की जनता अब कांग्रेस को एकविकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि निगम में भाजपा की सरकार पिछले छह महीनों से रही, लेकिन सफाई और जल निकासी जैसी मूलभूतसेवाओं में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कूड़े के ढेर, सड़कों और गलियों में गंदगी और मानसून में जलभराव जैसे मुद्दे आज भी दिल्लीवासियों केसामने हैं।
कांग्रेस का संगठन मजबूत
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 12 निगम वार्डों के उपचुनावों के लिए अप्रैल में ही प्रत्येक वार्ड में आर्ब्जवर और 5 सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटीका गठन कर दिया था। सभी आर्ब्जवर अपने-अपने वार्ड में सक्रिय हैं और मतदाताओं की राय जानने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों मेंभाजपा की वोट चोरी के खिलाफ भारी नाराजगी है और कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इससे भाजपा की गलततरीके से सत्ता हासिल करने की कोशिशों के खिलाफ जनता में जागरूकता बढ़ रही है।
प्रत्येक वार्ड में मजबूत रणनीति
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने की सभी कवायद पूरी कर ली गई हैं। 14 जिला अध्यक्ष, 258 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और लगभग 520 मंडलों में सेक्टर इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता हर गली और मोहल्ले में जाकरलोगों को जागरूक कर रहे हैं और उनके समर्थन से हस्ताक्षर अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम वार्डों के चुनाव छोटे होते हैं, लेकिन लोगविधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की चर्चा करते हैं। यदि कार्यकर्ता सही तरीके से जनता के बीच अपनी बात रखें, तो सभी 12 वार्डों में जीत निश्चित है।