दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को बजट सत्र को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र24 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। सीएम गुप्ता ने इसे “विकसित दिल्ली का बजट” बताया और कहा कि बजट तैयार करने में जनताकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सरकार ने सुझाव देने के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर और एक वेबसाइट जारी की है, जहां दिल्ली केनागरिक अपने सुझाव साझा कर सकते हैं।
जनता से सीधे सुझाव लेगी सरकार
सीएम गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार जनता से सीधे सुझाव लेकर बजट तैयार करेगी। इसके तहत 5 मार्च को विधानसभा में महिलाओं से सुझावलिए जाएंगे, जबकि 6 मार्च को व्यापारियों से उनकी राय मांगी जाएगी। इसके अलावा, सरकार के मंत्री भी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से बजट कोलेकर सुझाव लेंगे, ताकि दिल्ली को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सके।
हर वादा होगा पूरा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा करेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार सातों दिनकाम कर रही है, जबकि पिछली सरकारों के समय केवल बहाने बनाए जाते थे और विकास कार्य ठप पड़े रहते थे। उन्होंने कहा, “अब दिल्ली का नयाइतिहास लिखा जाना है और हम इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।”
भ्रष्टाचार के मामलों पर चर्चा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की पिछली कार्यकाल की केवल दो कैग (CAG) रिपोर्ट अब तक सामने आई हैं, जिनमें कई भ्रष्टाचारके मामले उजागर हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सीएजी हेल्थ रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक दो रिपोर्टसार्वजनिक हुई हैं, लेकिन आने वाले समय में 12 और रिपोर्ट पेश की जाएंगी, जिनमें कई और अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।
विपक्ष से सार्थक चर्चा की अपील
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से अपील की कि वे बजट सत्र में सार्थक चर्चा में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की भ्रष्टाचार सेजुड़ी सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने विपक्ष से अनुरोध किया कि वे राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दिल्ली के विकास कोप्राथमिकता दें।