नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष, वीरेन्द्र सचदेवा ने राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार कोउम्र कैद की सजा सुनाए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो मामलों में सजा मिलने के बावजूद कांग्रेस पार्टी सज्जन कुमारको निष्कासित नहीं कर रही है, जो पार्टी के सिख विरोधी रुख को उजागर करता है।
सचदेवा ने राहुल गांधी से सवाल किया कि ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कांग्रेस पार्टी सज्जन कुमार जैसे हत्यारे को अपनी पार्टी से बाहर नहीं कर पारही है। उन्होंने कहा, “सिखों के हत्यारे को संरक्षण देने की ऐसी क्या मजबूरी है, राहुल गांधी को इस पर स्पष्टता देनी चाहिए।”
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने यह भी याद दिलाया कि 1984 के सिख नरसंहार के समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने चुप्पी साधे रखी थी। उन्होंनेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया, जिनकी पहल पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन हुआ और अब इस मामले का परिणाम सामनेआया है।