नई दिल्ली, 12 फरवरी: संत शिरोमणी रविदास जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली केकरोलबाग स्थित रविदास मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां पुष्पांजलि अर्पित करके समाज के सभी एकत्रित जनों को शुभकामनाएं दीं।
भाजपा अध्यक्ष के साथ शामिल हुए कई प्रमुख नेता
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंतगौतम, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, सु. बाँसुरी स्वराज, पूर्व विधायक राजकुमार आनंद और अन्य गणमान्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
शुभकामना संदेश और आभार
भा.ज.पा. अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंदिर की श्रद्धालु पुस्तिका में संत रविदास जी के अनुयायियों को शुभकामना संदेश लिखा और उपस्थित समाजजनों को भी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं और उनके विचार किसी एक समाज तक सीमित नहींहैं। वे सर्व समाज के हितैषी थे। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संत रविदास जी की जयंती परसार्वजनिक अवकाश घोषित किया।
भाजपा नेतृत्व का आभार
वीरेंद्र सचदेवा ने इसे भाजपा के नव निर्वाचित नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली की जनता के बीच संत रविदास जी के योगदान को सम्मानितकिया।