दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना का आभारी है, जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादियों पर कराराप्रहार किया और सीमा पार से हमलों का मुँहतोड़ जवाब देकर आतंक के संरक्षक पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है।
दिल्लीवासियों की भी ज़िम्मेदारी है अहम – सचदेवा
श्री सचदेवा ने कहा कि मौजूदा हालात में दिल्लीवासियों की ज़िम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सरकार के दिशा-निर्देशों कागंभीरता से पालन करें और अपने परिवार, विशेषकर बच्चों को भी जागरूक बनाएं।
दिल्ली सरकार की तैयारियों पर भरोसा रखने की अपील
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलर्ट जारी किया है और राजधानी में एयर रेड सायरन भी लगाए गए हैंताकि आम जनता को समय रहते सतर्क किया जा सके।
लोकल पुलिस और प्रशासन को दें सहयोग
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे एक जिम्मेदार नागरिक की तरह स्थानीय पुलिस और प्रशासन को उनके कार्यों में सहयोग करें और अफवाहों सेबचें।
सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की सलाह
श्री सचदेवा ने कहा कि सोशल मीडिया का इस समय बड़ा असर है, लेकिन किसी भी वीडियो या जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यताऔर स्रोत की जांच ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि साइबर हमलों की आशंका को देखते हुए किसी भी संदिग्ध लिंक को सोच-समझकर खोलें।
सेना और सरकार की जानकारी को मानें आधिकारिक
भाजपा नेता ने आम नागरिकों से अपील की कि वे केवल सेना द्वारा जारी आधिकारिक वक्तव्यों और सरकार की ओर से दी गई सूचनाओं पर ही भरोसाकरें। किसी भी संवेदनशील जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई खतरा न हो।