
भारतीय जनता पार्टी की राजधानी इकाई के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और यादगार बन गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयालउपाध्याय मार्ग पर आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली भाजपा के नवनिर्मित निजी कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जीके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई वरिष्ठ नेता एवंहजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हवन–पूजन से शुरू हुआ शुभ दिन
लोकार्पण से पहले सुबह प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ भवन में प्रवेश से पूर्व विधिवत हवन-पूजन किया। इस अनुष्ठान मेंराष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष एवं वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस धार्मिक वातावरण ने पूरे दिन को और भी शुभ एवं पावन बना दिया।
शिलान्यास से लोकार्पण तक का सफर
इस भवन का शिलान्यास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 9 जून 2023 को किया था। लगभग ढाई वर्ष बाद, शारदीय नवरात्र के शुभ अवसरपर 29 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण हुआ। यह दिन दिल्ली भाजपा के लिए गौरव और संगठनात्मक मजबूतीका प्रतीक बन गया।
20 हजार कार्यकर्ताओं का उमड़ा उत्साह
समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के कोने-कोने से लगभग 20 हजार कार्यकर्ता पहुंचे। लोकार्पण के क्षण में उनका उत्साह देखते ही बनता था।कार्यकर्ताओं ने इस खुशी को दिवाली से पहले की दिवाली बताया। हर चेहरे पर उल्लास और गर्व साफ झलक रहा था।
बुजुर्ग नेताओं की भावुकता
समारोह स्थल पर मौजूद लगभग 250 वरिष्ठ नेता और बुजुर्ग कार्यकर्ता, जिन्होंने जनसंघ काल से लेकर भाजपा की स्थापना और विकास तक पार्टी कासाथ दिया, इस ऐतिहासिक क्षण को देखकर भावुक हो उठे। कई नेताओं की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि वर्षों से पार्टी काअपना निजी कार्यालय न होने की कमी अब पूरी हो गई है।
मंच पर प्रमुख हस्तियां
लोकार्पण समारोह में मंच पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेशअध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्रचांदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीन खंडेलवाल, बाँसुरी स्वराज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह, इन्द्रराज सिंह और महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह शामिल थे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी वी. सतीश, बैजयंत जयपांडा, अरुण सिंह, श्री विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम, अनिल बलूनी एवं ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे।
पूर्व अध्यक्ष और दिग्गजों की मौजूदगी
इस खास अवसर पर दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन,विजय गोयल, सतीश उपाध्याय, आदेश गुप्ता सहित कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।निवर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी और रमेश बिधूड़ी भी इस समारोह के साक्षी बने।
वर्तमान पदाधिकारियों के लिए गौरव का दिन
दिल्ली भाजपा की वर्तमान टीम, जिसमें संगठन महामंत्री पवन राणा, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, सभी उपाध्यक्ष, मंत्री, मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता शामिलथे, के लिए यह दिन विशेष महत्व का रहा। उनके कार्यकाल में बने इस निजी कार्यालय ने संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं को गर्व का अनुभवकराया।
एकता और शक्ति का प्रतीक
यह नया निजी कार्यालय न केवल संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने वाला है, बल्कि यह भाजपा के दशकों लंबे संघर्ष और समर्पण का प्रतीक भी है।जनसंघ से लेकर आज तक का यह सफर कार्यकर्ताओं की मेहनत और त्याग से ही संभव हुआ है।
कार्यकर्ताओं की दिवाली जैसी खुशी
समारोह में शामिल हर कार्यकर्ता ने यही कहा कि निजी कार्यालय का लोकार्पण मानो दिवाली से पहले दिवाली हो। इस क्षण ने हर कार्यकर्ता के मनमें ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।