
भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली भाजपा के नवनिर्मित निजीकार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपाअध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नड्डा जी ने बताया प्रधानमंत्री मोदी का संगठनात्मक दृष्टिकोण
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे इंतजार के बाद दिल्ली भाजपा का भव्य कार्यालय तैयार हुआ है औरप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों इसका उद्घाटन होना हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा संगठन को प्राथमिकता देतेहैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर जुड़े रहते हैं।
नड्डा ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि सरकारी भवनों से पार्टी नहीं चल सकती, बल्कि संगठन का अपनासंस्कार केन्द्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सोच और दृष्टि से ही भाजपा देशभर में मजबूती से खड़ी हुई है और आज 618वां कार्यालयबनकर तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय केवल इमारत नहीं बल्कि रिसर्च सुविधा, लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस हॉल और मीडिया व्यवस्था से युक्तएक आधुनिक संगठनात्मक केन्द्र है। नड्डा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार कार्यालय सिर्फ काम करने की जगह नहीं बल्कि संस्कार केन्द्र है, जहां कार्यकर्ताओं को प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है।
वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर पर उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने जनसंघ के समय से लेकर अब तकपार्टी को खड़ा करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि 1951 में जनसंघ की नींव रखे जाने से लेकर 1980 में भाजपा की स्थापनातक यह सफर संघर्षों से भरा रहा, और आज उसका फल हमें अपने स्थायी कार्यालय के रूप में मिला है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यह नया भवनसिर्फ एक पता नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए संस्कार, कार्यसंस्कृति और जनता की सेवा का केन्द्र है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि नवरात्रि केशुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मिलना दिल्ली भाजपा के लिए बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली क्षण है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया प्रेरणादायी क्षण
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि यह अवसर बेहद खास है क्योंकि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के सेवा पखवाड़े के दौरानहो रहा है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम कर रहा है, वह हर कार्यकर्ता को गर्व और प्रेरणा देता है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश को दिशा दे रहा है। चाहे धारा 370 हटाने का साहसिक कदमहो, सर्जिकल स्ट्राइक हो या हाल का ऑपरेशन सिंदूर, हर बार मोदी जी ने ऐसा निर्णय लिया जिसने हर कार्यकर्ता को निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणादी है।
ऐतिहासिक पल बना लोकार्पण
लोकार्पण समारोह में शामिल लगभग 20 हज़ार कार्यकर्ता और सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं ने इस पल को ऐतिहासिक करार दिया। बुजुर्ग कार्यकर्ताओं कीआंखों में आंसू थे क्योंकि उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा को करीब से जिया है। यह भव्य कार्यालय न केवल दिल्ली भाजपा के लिएबल्कि पूरे संगठन के लिए गर्व का केन्द्र बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्रसचदेवा की उपस्थिति में हुआ यह आयोजन दिल्ली भाजपा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।