दिल्ली भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्णता की ओर ले जाने के बाद आज प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व कार्यशाला आयोजितकी, जिसमें जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत की गई।
कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने की सहभागिता
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, प्रदेश सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और प्रदेश के चुनाव अधिकारी डा. महेन्द्र नागपाल ने भी संबोधित किया।
शिव प्रकाश जी ने जताई उम्मीद, चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध पूर्ण करने की अपील
इस अवसर पर श्री शिव प्रकाश जी ने कहा कि दिल्ली भाजपा ने संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी 14 जिलों में 204 मंडल अध्यक्षों केचुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है और शेष मंडल अध्यक्षों के चुनाव भी शीघ्र संपन्न कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब हमें उत्साह के साथकार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेदों से बचते हुए सभी 14 जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से पूरी करनी होगी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बताया आंतरिक लोकतंत्र का महत्व
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जिस तरह भाजपा में रायशुमारी से मंडल अध्यक्ष और फिर जिलाध्यक्ष का चुनाव होता है, उससेपार्टी में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत होता है। इसके चलते भाजपा के कार्यकर्ताओं में संविधान और लोकतंत्र के प्रति पूरा सम्मान होता है।