नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में 22 से 25 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रमोंकी श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज दिल्ली के तीन अलग-अलग स्थानों पर “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी” काआयोजन हुआ।
वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रमों को किया संबोधित
कार्यक्रमों के संयोजक और दिल्ली भाजपा महामंत्री तथा सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने जानकारी दी कि आज जिन तीन स्थलों पर कार्यक्रम आयोजितहुए, उनमें सीमापुरी के गौरी शंकर मंदिर में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, आदर्श नगर विधानसभा के आजादपुर में सांसद नरेश बंसल और सांसदप्रवीण खंडेलवाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पूर्व सांसद रंजीता कोहली, विधायक गजेन्द्र यादव और रविकांत ने भी संगोष्ठियों में भाग लिया।
मोदी सरकार ने दिया बाबा साहेब को वास्तविक सम्मान
श्री चंदोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने डॉ. अंबेडकर को सच्चा सम्मान दिया है। विशेष रूप से ओबीसी, अनुसूचितजाति और जनजातियों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में भी कई ऐतिहासिक कार्य हुएहैं जिनमें अलीपुर रोड स्थित अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक और जनपथ पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण शामिल है।
लगातार चलेंगे सम्मान कार्यक्रम
दिल्ली भाजपा द्वारा 25 अप्रैल तक अंबेडकर सम्मान को लेकर कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता औरकार्यकर्ता जनजागरण के माध्यम से बाबा साहेब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।