
उपचुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज
दिल्ली भाजपा ने नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियाँ तेज कर दी हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्रसचदेवा के नेतृत्व में पार्टी ने हर वार्ड में चुनाव प्रभारी मंत्री और संयोजक नियुक्त किए हैं ताकि तैयारी जमीनी स्तर तक सशक्त हो सके। यह निर्णयभाजपा कार्यालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
वीरेन्द्र सचदेवा बोले संगठन पूरी तरह सक्रिय
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बताया कि सभी 12 वार्डों के जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं कीबैठक करें और चुनावी रणनीति तय करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मजबूत संगठनात्मक ढांचा है और यही पार्टी की असली ताकत है। वीरेन्द्रसचदेवा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं और उपचुनाव में उन्हीं के परिश्रम से सफलता मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का लक्ष्यकेवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता तक पहुँचकर उनके विश्वास को और मजबूत करना है।
हर वार्ड में हुई पहली बैठक, कार्यकर्ताओं में जोश
दिल्ली भाजपा के जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कीं जिनमें वार्ड प्रभारी मंत्री और चुनाव संयोजक भी शामिल हुए। इन बैठकों मेंबूथ स्तर की रणनीति, घर-घर संपर्क अभियान और मतदाता सूची की समीक्षा पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंनेभरोसा जताया कि जनता भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास करती है और आने वाले उपचुनाव में भाजपा को भारीसमर्थन मिलेगा।
वार्डवार प्रभारी मंत्री और संयोजक की घोषणा
वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी 12 वार्डों के प्रभारी मंत्री और संयोजकों की घोषणा की। मुंडका वार्ड के लिए मनोज शौकीन को संयोजक और मनजिंदर सिंहसिरसा को प्रभारी बनाया गया है। शालीमार बाग (बी) वार्ड में राजन तिवारी संयोजक होंगे और मंत्री कपिल मिश्रा प्रभारी रहेंगे। अशोक विहार वार्ड मेंविष्णु मित्तल संयोजक और मनजिंदर सिंह सिरसा प्रभारी बनाए गए हैं। चाँदनी चौक और चाँदनी महल वार्ड में क्रमश पंकज कुमार जैन और आतिफरशीद को संयोजक तथा मंत्री रविन्द्र इंद्राज को प्रभारी बनाया गया है। द्वारका (बी) और दिचाऊं कलां वार्डों में विधायक प्रदुमन राजपूत और अभयवर्मा संयोजक रहेंगे तथा मंत्री डॉ. पंकज सिंह प्रभारी होंगे। नारायणा वार्ड के संयोजक विधायक सूर्य प्रकाश खत्री होंगे और मंत्री आशीष सूद प्रभारीरहेंगे। संगम विहार (ए) वार्ड में एनडीएमसी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह संयोजक और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह प्रभारी रहेंगे। दक्षिणपुरी वार्ड में जयप्रकाशसंयोजक और प्रवेश साहिब सिंह प्रभारी बनाए गए हैं। ग्रेटर कैलाश वार्ड में विधायक राजकुमार भाटिया संयोजक और मंत्री आशीष सूद प्रभारी रहेंगे।विनोद नगर वार्ड में नसीब सिंह संयोजक और मंत्री कपिल मिश्रा प्रभारी होंगे।
भाजपा संगठन ने झोंकी पूरी ताकत
बैठकों में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह तय किया कि पार्टी बूथ स्तर पर मजबूती से काम करेगी। हर कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारीदी गई कि वह अपने क्षेत्र में भाजपा की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाए। भाजपा का लक्ष्य है कि हर घरतक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दिल्ली भाजपा की जनसेवा की भावना को समझाया जाए।
वीरेन्द्र सचदेवा ने जताया विश्वास सभी वार्डों में होगी जीत
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा की जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं का समर्पण उपचुनाव में पार्टी को विजयी बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेदिल्ली के विकास के लिए हमेशा काम किया है और निगम चुनावों में जनता ने पार्टी पर भरोसा जताया था। यह उपचुनाव उस भरोसे को और मजबूतकरने का अवसर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा की टीम एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता को यह दिखाएगी कि भाजपा हीएकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास और जनसेवा के लिए समर्पित है।
भाजपा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का मकसद सिर्फ प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भाजपा हर घर तक जाएगी। प्रत्येक वार्ड प्रभारी और संयोजकको जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करें, स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करें और जनता से संवाद कायम रखें। उन्होंने कहा कि जनता के हरसवाल का जवाब भाजपा के कार्यकर्ता देंगे और यह दिखाएंगे कि पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है।