नई दिल्ली, 30 जनवरी: आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में मेडिकल संविदा कर्मचारियों का एक महत्वपूर्ण एकत्रीकरण हुआ, जिसमें दिल्ली के 25 बड़े अस्पतालों में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारी शामिल हुए। यह सभी अपने लंबे समय से अटकी समस्याओं का समाधान कराने के लिएप्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एकत्रित हुए।
कार्यक्रम में शामिल हुए लगभग 2,000 कर्मचारी और 10,000 परिजन
इस कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों से लगभग 850 संविदा कर्मचारी शामिल हुए। यह संख्या दर्शाती है कि आज दिल्ली के मेडिकल क्षेत्रके संविदा कर्मचारियों और उनके परिजनों ने भाजपा नेतृत्व में एक नई आशा की किरण देखी है।
संविदा कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद: भाजपा का समर्थन
विभिन्न अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं और अनुभवों को साझा किया, और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से अनुरोध किया कि उनकीशेष समस्याओं पर भी शीघ्र समाधान कार्य शुरू किया जाए।
एक कर्मचारी ने कहा, “पिछली सरकार ने हमें 10 वर्षों तक सिर्फ भ्रमित किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा नेलगातार हमारा साथ दिया। उन्होंने हमारी समस्याओं को समझते हुए समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया। आज हमें नई उम्मीद मिली है।”
भविष्य के लिए भाजपा का समर्थन
संविदा कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर इसे सशक्त बनाएंगे, क्योंकि उनका और उनके बच्चों काउज्जवल भविष्य केवल भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है।
वीरेन्द्र सचदेवा का नेतृत्व और संविदा कर्मचारियों का समर्थन
यह कार्यक्रम दिल्ली भाजपा की मजबूत नेतृत्व क्षमता और कर्मचारियों के लिए समाधान की दिशा में पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया। अबभाजपा के नेतृत्व में ये कर्मचारी अपने मुद्दों का समाधान होने की उम्मीद कर रहे हैं और पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया है।