Skip to main content

NEWS अब तक

आई.वी.पी. के सभी 16 पार्षद भाजपा में शामिल हुए, दिल्ली नगर निगम में भाजपा के 139 पार्षद हुए

मैं सभी पार्षदों एवं उनके साथ भाजपा में आये सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करती हूं की भाजपा परिवार में उनको पूरा सम्मान मिलेगा तथा कार्य करने का पूरा अवसर भी मिलेगा — मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता

इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का भाजपा में विलय इनके 16 पार्षदों की अपने वार्ड की जनता को मोदी जी के मार्गदर्शन में रेखा गुप्ता सरकार के चौमुखी विकास से जोड़ने की इच्छा से प्रेरित है, सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है — हर्ष मल्होत्रा

“आप” की सत्ता आने पर मुझे 2023 में नगर निगम में नेता सदन बनाया गया था लेकिन वह कार्यकाल हम लोगों के लिए काला दिन की तरह था क्योंकि कोई भी विकास का काम नहीं हुआ केवल ब्यानबाज़ी होती थी — मुकेश गोयल

नई दिल्ली 10 जुलाई : 17 मई 2025 को आम आदमी पार्टी से अलग होकर 16 निगम पार्षदों द्वारा श्री मुकेश गोयल के नेतृत्व में इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया गया था और कल सांय श्री मुकेश गोयल ने इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के भारतीय जनता पार्टी में विलय करने का निवेदन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा एवं मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के समक्ष रखा।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा एवं मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने श्री मुकेश गोयल सहित सभी 16 पार्षदों की उपस्थिति में इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के भारतीय जनता पार्टी में विलय की घोषणा की।

दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही, दिल्ली नगर निगम में नेता सदन श्री जयभगवान यादव, दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री विष्णु मित्तल की उपस्थिती में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा की आज जो निगम पार्षद श्री मुकेश गोयल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो रहे हैं इनमे से अनेक को लम्बा अनुभव है और इनका अनुभव नगर निगम में उपयोगी रहेगा।

कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय, श्री अमित गुप्ता एवं प्रवक्ता श्री यासिर जिलानी एवं श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी ने विलय कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि मित्रों आज इस प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली की लोकप्रिय मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के अध्यक्ष भाई मुकेश गोयल की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक डेवलपमेंट की घोषणा करने जा रहा हूं जिससे दिल्ली के 16 निगम वार्डों के लगभग 11 से 12 लाख लोग भाजपा सरकार के चौमुखी विकास से सीधा जुड़ेंगे।

श्री मुकेश गोयल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के 16 नगर निगम पार्षदों ने एक अलग नई पार्टी – इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी – का गठन किया था – इस पार्टी का भाजपा से तालमेल बना पर कहीं ना कहीं इन सभी 16 पार्षदों को एवं इनके साथ जुड़े राजनीतिक कार्यकर्ताओं को ऐसा लगा की वह अलग पार्टी बना कर अपने निगम वार्डों को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हो रहे चौमुखी विकास का पूरा लाभ नही दिलवा पा रहे, ऐसे में इन्होने हमसे बातचीत शुरू की जो आज – इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के भाजपा में विलय से पूर्ण हो रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का भाजपा में विलय इनके 16 पार्षदों की अपने वार्ड की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के चौमुखी विकास से जोड़ने की इच्छा से प्रेरित है और मैं इन सभी पार्षदों का इनसे जुड़े कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में पहली बार हुआ है दिल्ली के इतिहास में पहली बार हुआ है जब कोई भी निगम पार्षद चाहे किसी भी पार्टी का हो, श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने उसे एक करोड़ रुपये फंड दिए हैं और आज उसी का नतीजा है कि दिल्ली ने बड़े खुशहाल तरीके से इस बार के मानसून का स्वागत किया है। बारिश लगातार होने के बावजूद ना कही पानी का जमाव देखने को मिला और ना ही कही ट्राफिक बाधित हुई। भाजपा सरकार ने दिखाया कि दिल्ली में बेहतर काम किए जा सकते हैं और जो सरकारें पिछली 27 सालों से बहाने बनाती रही, उसको भी यह एक करारा जवाब है।

दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी के सदस्यों एवं पार्षदों के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास ऐजेंडे से प्रभावित होते हुए अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने के निर्णय का स्वागत किया और श्री मुकेश गोयल के साथ भाजपा में शामिल हुए पार्षदों को उनके वार्ड के लोगों को आश्वस्त किया की अब उन्हे दिल्ली के ट्रिपल इंजन सरकार के विकास का पूरा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो पार्षद भाजपा सम्मिलित हुए हैं उनमे से कुछ के साथ मैंने कभी पक्ष तो कभी विपक्ष में रह कर कार्य किया है और मैं उनकी कार्य क्षमताओं को भलीभांति जानती हूं और मैं सभी पार्षदों एवं उनके साथ भाजपा में आये सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करती हूं की भाजपा परिवार में उनको पूरा सम्मान मिलेगा तथा कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा की कुछ दिन पहले हमने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकारते हुए बंगाल में एक लगभग पूरी पार्टी को भाजपा से जुड़ते देखा और आज प्रधान मंत्री जी पर विश्वास रखते हुए दिल्ली में इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी का विलय भाजपा में हुआ जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण है।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि यही वह समय है जब दिल्ली को सुधारा जा सकता है क्योंकि केन्द्र में भाजपा सरकार है और मोदी सरकार ने दिल्ली को सुधारने का प्रयास पहले भी किया लेकिन पहले की सरकारों में काम करने की लालसा नहीं थी और आज जब भाजपा परिवार लगातार बड़ा होता जा रहा है दिल्ली का विकास और तेजी से होगा।

मुख्य मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने साफ कहा है कि सत्ता सुख भोगने का माध्यम नहीं है सेवा का माध्यम है इसलिए हम वर्षों से उपेक्षित दिल्ली की जनता के आशाओं को पूरा करने का काम करेंगे।

श्री मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली में नगर निगम में 2023 में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो मुझे नेता सदन बनाया गया था लेकिन वह कार्यकाल हम लोगों के लिए काला दिन की तरह था क्योंकि कोई भी विकास का काम नहीं हुआ केवल बयानबाजी होती थी। उन्होंने कहा कि सड़क और जमीन पर कोई काम नहीं हुआ, किसी एक पार्षद को निगम पार्षद का वार्षिक बजट नहीं मिला लेकिन जब श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार बनी तो धीरे धीरे आम आदमी पार्टी में भी खलबली मची। काफी लोग पहले निकल कर सीधे भाजपा में शामिल हो गए। जब हमने 16 निगम पार्षदों के साथ एक अलग टीम बनाई तो भाजपा का सहयोग हमेशा मिला और इसीलिए आज यह कदम उठाया है और सर्वसम्मति से बिना शर्त भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

जो 16 पार्षद आज भाजपा में शामिल हुए वह हैं – वार्ड 15 से श्री मुकेश गोयल, वार्ड 181 से श्री हेमचंद गोयल, वार्ड 196 से श्री देवेन्द्र कुमार, वार्ड 72 से श्रीमती उषा शर्मा, वार्ड 2 से श्री दिनेश कुमार, वार्ड 22 से श्रीमती सुमन अनिल राणा, वार्ड 33 से सुश्री मनीषा जसवीर कराला, वार्ड 43 से सुश्री बाबी जी, वार्ड 88 से सुश्री रूनाकक्षी शर्मा, वार्ड 99 से श्री राजेश लाडी, वार्ड 107 से श्री साहिब कुमार, वार्ड 108 से सुश्री राखी यादव, वार्ड 148 से श्री कमल भारद्वाज, वार्ड 149 से सुश्री लीना कुमार, वार्ड 153 से सुश्री हिमानी जैन और वार्ड 109 से श्री अशोक पां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *