
क्लाउड सीडिंग के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कृत्रिम वर्षा (क्लाउड सीडिंग) के नाम पर हुए कथित फर्जीवाड़े को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पार्टी के वरिष्ठ नेता और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली की जनता को गुमराह कर सरकारी धन की खुली लूट मचारही है।
3.50 करोड़ रुपये खर्च हुए, पर एक बूँद बारिश नहीं हुई
संजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंगलवार को क्लाउड सीडिंग से बारिश कराने का खूब प्रचार किया, लेकिन दिल्ली के किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3.50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, पर नतीजा शून्य रहा। यह दिल्ली की जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, जब मैंने सुना कि मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्लाउड सीडिंग कराई है, तो मुझे लगा बारिश हो रही है।छाता लेकर बाहर आया तो पता चला कि ऊपर छत धोई जा रही थी, बारिश नहीं हो रही थी।
वैज्ञानिकों ने पहले ही कहा था, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा संभव नहीं
संजीव झा ने केंद्र सरकार की एजेंसियों का हवाला देते हुए कहा कि दिसंबर 2024 में ही सीपीसीबी (CPCB), आईएमडी (IMD) और सीएक्यूएम(CAQM) ने साफ कहा था कि दिल्ली में कृत्रिम वर्षा कराना संभव नहीं है। वैज्ञानिकों ने बताया था कि दिल्ली की वायु स्थितियाँ, नमी और तापमानक्लाउड सीडिंग के लिए अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया, जब वैज्ञानिकों ने पहले ही मना कर दिया था, तो भाजपा सरकार ने यह प्रयोग क्योंकिया? इसका एक ही जवाब है लोगों का ध्यान भटकाना और जनता के पैसों की लूट करना।
भाजपा की मंशा प्रदूषण कम करने की नहीं, प्रचार करने की थी
संजीव झा ने कहा कि अगर भाजपा सरकार की मंशा सच में प्रदूषण खत्म करने की होती तो वह पेड़ लगाने, एंटी स्मॉग गन, स्प्रिंकलर मशीन और सड़कों की यांत्रिक सफाई पर पैसा लगाती। उन्होंने बताया कि भाजपा ने चुनावी वादों में कहा था कि दिल्ली में 1,000 से ज्यादा एंटी स्मॉग गन लगाए जाएंगे और 100 से ज्यादा स्वीपिंग मशीनें खरीदी जाएंगी, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी न तो कोई एंटी स्मॉग गन चल रहीहै, न ही सफाई मशीनें काम कर रही हैं।उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी के शासन में ये काम अक्टूबर से ही शुरू हो जाते थे। अब भाजपा सरकार मेंदिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार पहुंच गया है।
पेड़ लगाते तो हजारों की संख्या में प्रदूषण कम होता
संजीव झा ने कहा कि सरकार ने जिस 3.50 करोड़ रुपये की राशि को क्लाउड सीडिंग के नाम पर खर्च किया, उसी में हजारों पेड़ लगाए जा सकते थे।उन्होंने कहा, एक पेड़ लगाने और उसकी तीन साल तक देखभाल करने में लगभग 1,200 से 1,500 रुपये का खर्च आता है। इस राशि में हजारों पेड़लगाए जा सकते थे जो स्थायी रूप से प्रदूषण कम करते। लेकिन भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया, क्योंकि उन्हें प्रदूषण की चिंता नहीं, बस प्रचारकी चिंता है।
भाजपा की सरकार नासमझों या लुटेरों की टीम है
आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि भाजपा सरकार या तो नासमझों की टीम है जो अपनी नासमझी में दिल्ली को बर्बाद कर रही है, या फिर लुटेरोंकी टीम है जो जनता के पैसे की लूट कर रही है। उन्होंने कहा, दिल्ली की जनता ने टैक्स इसीलिए नहीं दिया कि सरकार उसका पैसा मनमाने प्रयोगों मेंउड़ाए। यह जनता की मेहनत की कमाई है, किसी के पिताजी का नहीं।
भाजपा मंत्री दिल्ली छोड़कर चुनाव प्रचार में व्यस्त
संजीव झा ने भाजपा सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के मंत्री प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या के समय दिल्ली में नहीं हैं, बल्कि बिहार चुनावप्रचार में व्यस्त हैं।उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद दिल्ली में नहीं हैं। मंत्री आशीष सूद और पंकज सिंह को बिहार में प्रचार की जिम्मेदारी दी गईहै। सिर्फ पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली में हैं और वे भी झूठा प्रचार कर रहे हैं कि उन्होंने बारिश करा दी। जबकि हकीकत यह है किदिल्ली प्रदूषण से कराह रही है और सांस लेना मुश्किल हो गया है।
दिल्ली की जनता के मुद्दों पर गंभीर नहीं है भाजपा सरकार
संजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार का सारा ध्यान प्रचार और चुनावी राजनीति पर है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दिल्ली धुएं और धूल में डूबी हुई है, तब मंत्री प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, यह सरकार जनता की समस्याओं से भाग रही है। प्रदूषण से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जारहे। क्लाउड सीडिंग के नाम पर दिल्ली की जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाया गया।
आम आदमी पार्टी करेगी भाजपा के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश
अंत में संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार के इस फर्जीवाड़े को उजागर करती रहेगी। उन्होंने कहा, हम दिल्ली की जनता कीआवाज हैं। हम इस सरकार को जनता के पैसे की बर्बादी नहीं करने देंगे। जो लोग दिल्लीवालों को गुमराह कर रहे हैं, उन्हें जनता जवाब देगी।