राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में हर दिन बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है आए दिन कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है गुरुवारको दिल्ली में कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई. जिसके बाद दिल्ली में अब तक कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है. एक 67 वर्षीयमहिला को एचटीएन, किडनी रोग, कोविड निमोनिया, सेप्सिस, रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक जैसी बीमारियां थी। वहीं दूसरी 74 वर्षीय महिला को सीएडी, रुमेटीइड आर्थराइटिस, एलआरटीआई, सेप्टिक शॉक के साथ एमओडीएसएस बीमारी ने घेर रखा था। दोनों महिलाओं की मौत हो गई है. बीतेबुधवार को कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया था 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया.
13 लोगों की अब तक हो चुकी है मौत
कोरोना से बुधवार तक 13 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 60 से अधिक नए मरीज मिले थे. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविडडैशबोर्ड के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या 620 हो गई है. कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 65 रही। कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग कईदूसरी बीमारियों से जूझ रहा था. इसमें कार्सिनोमा ओरल कैविटी (मुंह का कैंसर), एक्यूट किडनी इंजरी सहित एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (फेफड़ोंका खराब होना) था.दिल्ली में एक जनवरी 2025 से लेकर अब तक कोरोना के 2480 मामले सामने आ चुके हैं। देशभर में कोरोना के कुल मामलों मेंदिल्ली दूसरे नंबर पर है। डॉक्टरों की मानें तो कोरोना के मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं. इसमें खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षणशामिल हैं राजधानी दिल्ली में कोरोना से गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई. वहीं बीते बुधवार को कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आयाथा राजधानी में हर दिन कोरोना से मौतें हो रही हैं.