
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा खिलाड़ियों की प्रशिक्षण व्यवस्था औरपुरस्कार राशि में वृद्धि की घोषणा का खुले दिल से स्वागत किया है। उन्होंने इसे खेलों के क्षेत्र में एक ठोस और सकारात्मक कदम बताया है।
खेल संकल्प को धरातल पर उतारती रेखा गुप्ता सरकार
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2025 के संकल्प पत्र में स्पष्ट रूप से कहा था कि दिल्ली में खेल औरखिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उसी संकल्प को वास्तविकता का रूप अब रेखा गुप्ता सरकार ने दिया है।
खिलाड़ियों की प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है और उनके सम्मान एवं प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली पुरस्कार राशि में वृद्धि कीगई है। यह कदम उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा जो खेल के क्षेत्र में अपने भविष्य को तलाश रहे हैं।
केजरीवाल सरकार की घोषणाएं सिर्फ कागज़ों पर
सचदेवा ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में खेल विश्वविद्यालय, खेलविद्यालय और खिलाड़ियों को विदेश में प्रशिक्षण देने जैसी अनेक घोषणाएं कीं, लेकिन एक भी योजना ज़मीन पर नहीं उतर सकी।
देश की राजधानी दिल्ली, जहाँ उत्तम स्तर के खेल मैदान और स्टेडियम मौजूद हैं, वहां भी खिलाड़ियों को कोई खास उपलब्धि नहीं मिल सकी। इसकासीधा कारण पूर्ववर्ती सरकार की निष्क्रियता और खोखले वादे रहे हैं।
केजरीवाल सरकार के अधूरे सपने
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने जब सत्ता संभाली तो यह कहा गया कि यह एक युवा सरकार होगी, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलऔर प्रदूषण जैसे मुद्दों पर कार्य करेगी। लेकिन, समय के साथ यह स्पष्ट हो गया कि उनके सारे वादे सिर्फ़ सपने थे।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार के वादे कुछ ऐसे लगते हैं मानो वे प्रसिद्ध गीत की पंक्तियों ‘सपने सपने कब होंगे अपने, आंखखुली और टूट गये’ को सच करने के लिए ही बनाए गए हों।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अब दिल्ली को एक नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है। रेखा गुप्ता सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सिर्फ वादेनहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर दिखाती है।
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा देने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं, वे दिल्ली को खेलों में देश की अग्रणी राजधानीबनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।