
डेंगू–मलेरिया के बढ़ते मामलों पर BJP शासित MCD को ठहराया जिम्मेदार
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों ने जनता की चिंता बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली नगर निगम में नेताप्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में हुई डेंगू से दो मौतों के लिए पूरी तरह से भाजपा शासित एमसीडीजिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चारों इंजन केंद्र सरकार, दिल्ली की एमसीडी, एलजी और दिल्ली पुलिस सभी प्रदूषण और मौसमी बीमारियोंपर काबू पाने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं। अंकुश नारंग ने बताया कि भाजपा एमसीडी द्वारा 6 अक्टूबर के बाद 3 नवंबर को जारी रिपोर्ट में खुलासा हुआकि दिल्ली में डेंगू के 300, मलेरिया के 200 और चिकनगुनिया के 60 नए मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने अगर समय रहते एमटीएस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराई होती, तो दिल्ली की यह स्थिति नहीं होती।
तीन हफ्ते तक रिपोर्ट छिपाने का आरोप
अंकुश नारंग ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार ने प्रदूषण के आंकड़े छिपाए, उसी तरह अब डेंगू और मलेरिया के मामलों को भी छिपाया जा रहाहै। उन्होंने बताया कि एमसीडी ने तीन हफ्ते तक रिपोर्ट जारी नहीं की और 3 नवंबर को जो आंकड़े सामने आए, वे दिल्ली की सच्चाई बयान कर रहेहैं। यह पिछले पांच सालों में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, और भाजपा सरकार इससे जनता को अनजान रखना चाहती थी
AAP शासन में चलाया जाता था जागरूकता अभियान
अंकुश नारंग ने भाजपा शासन की तुलना आम आदमी पार्टी सरकार के समय से करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के समय हर साल 10 हफ्ते, 10 मिनट, 10 रविवार का अभियान चलाया जाता था। इस अभियान में दिल्लीवासियों को जागरूक किया जाता था कि घरों के आसपास पानीजमा न होने दें, पौधों के गमलों में जमा पानी हटाएं और टैंकों को ढककर रखें। इससे डेंगू के मामलों में भारी कमी आई थी। उन्होंने कहा कि भाजपासरकार और एमसीडी ने न तो कोई ऐसा अभियान चलाया और न ही जनता, आरडब्ल्यूए या मार्केट एसोसिएशन को इसमें शामिल किया। बिनाजागरूकता के लोग अपने आसपास मच्छरों से कैसे बचेंगे? उन्होंने सवाल उठाया।
स्वास्थ्य व्यवस्था और तैयारी दोनों फेल
AAP नेता ने कहा कि भाजपा के पास इन मौसमी बीमारियों को रोकने के लिए न कोई योजना है, न रणनीति और न ही कोई जागरूकता कार्यक्रम।उन्होंने कहा, डेंगू से दो मौतें हो चुकी हैं, लेकिन कई और मौतें और मामले दबाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने दिल्ली की हालत प्रदूषण जैसी बना दीहै न प्रदूषण पर काबू पा रहे हैं, न बीमारियों पर। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और मेयर राजा इकबाल सिंह को अब जनता के सामने जवाब देनाचाहिए। जब जनता मर रही थी, तब मेयर अपने अहंकार में डूबे रहे। यह शर्मनाक है
एमटीएस कर्मचारियों की हड़ताल बनी बड़ी वजह
अंकुश नारंग ने यह भी कहा कि मेयर राजा इकबाल सिंह के अहंकार और असंवेदनशीलता के कारण एमटीएस कर्मचारी 33 दिनों तक हड़ताल पर रहे।इस दौरान न फॉगिंग हुई, न लार्वा चेकिंग। इसके कारण मलेरिया और डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ा। लोग मरते रहे, लेकिन मेयर के पास समाधाननिकालने के लिए 10 मिनट भी नहीं थे उन्होंने जोड़ा कि भाजपा शासित एमसीडी जनता की जान से खेल रही है और अब स्थिति हाथ से निकलती जारही है। दिल्ली के कई इलाकों में सफाई ठप है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
मेयर को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफा
अंकुश नारंग ने कहा कि मेयर राजा इकबाल सिंह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में पांच सालों कासबसे ज्यादा डेंगू-मलेरिया का आंकड़ा दर्ज हुआ है, जो भाजपा की असफलता का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब भाजपा कम से कम स्थितिकी गंभीरता समझे और कोई ठोस कदम उठाए जागरूकता अभियान शुरू करे, एमसीडी को सक्रिय करे और जनता के साथ मिलकर इस संकट सेनिपटे। अंत में अंकुश नारंग ने कहा दिल्ली की जनता आज भाजपा की नाकामी का खामियाजा भुगत रही है। प्रदूषण और डेंगू-मलेरिया ने मिलकरलोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। भाजपा को अब बहाने नहीं, काम दिखाना होगा। दिल्ली को साफ, स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के लिए जनताअब झूठ नहीं, जवाब मांग रही है।