
दिल्ली सरकार ने तेज़ किया प्रदूषण नियंत्रण अभियान
सर्दियों के मौसम में प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने विंटर एक्शन प्लान के तहत ज़मीन पर काम की रफ़्तार और बढ़ा दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार शहर के 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट्स पर लगातार निगरानी और सख्तकार्रवाई कर रही है।
आनंद विहार का दौरा कर मंत्री ने देखी ज़मीनी स्थिति
आज पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आनंद विहार बस टर्मिनल और आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। यह इलाका दिल्ली केसबसे अधिक प्रदूषित इलाकों में से एक माना जाता है। मंत्री ने धूल नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क मरम्मत और सफाई की स्थिति का जायजालिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण पर नियंत्रण सिर्फ रिपोर्ट या योजना से नहीं, बल्कि जमीनी कार्रवाई से संभव है।
एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण
मंत्री ने आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) द्वारा लगाए गए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन की कार्यप्रणालीदेखी और अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने यह भी कहा कि मॉनिटरिंग सिस्टम से मिली जानकारी के आधार पर क्षेत्रवार रणनीति बनानीहोगी।
अधूरी सड़क अब होगी पक्की
निरीक्षण के दौरान सिरसा ने देखा कि बस टर्मिनल के मुख्य द्वार पर एक छोटा सा सड़क हिस्सा कई सालों से अधूरा पड़ा था क्योंकि वहां तीन पेड़ों काट्रांसप्लांटेशन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, यह पिछली सरकारों की लापरवाही का उदाहरण है। अब हमारी सरकार इस सड़क को जनता के लिएखोलने जा रही है ताकि धूल और ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो सके। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत पेड़ों के सुरक्षित स्थानांतरण और सड़क कोजल्द पक्का करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिख रहा सुधार
सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ बुनियादी ढांचे में भी बड़ा सुधार हो रहा है। वर्षों से बंदसड़क अब जनता के लिए खुलने जा रही है। इससे यातायात सुचारु होगा और हवा में धूल कणों की मात्रा घटेगी
प्रदूषण हॉटस्पॉट्स पर वैज्ञानिक एक्शन
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली के हर प्रदूषण हॉटस्पॉट की समस्या अलग है, इसलिए सरकार ने वैज्ञानिक तरीकों से समाधान शुरू किया है। कहींसड़क की धूल है, कहीं ट्रैफिक की भीड़ या औद्योगिक धुआं हर जगह अलग एक्शन प्लान बनाया गया है, सरकार की टीमें DPCC, PWD, परिवहनविभाग और नगर निगम के साथ मिलकर 24 घंटे काम कर रही हैं ताकि नतीजे जल्द दिखें।
आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों का भी निरीक्षण
सिरसा ने कहा कि आने वाले दिनों में अशोक विहार, पंजाबी बाग, पीरागढ़ी और अन्य हॉटस्पॉट्स पर भी निरीक्षण किए जाएंगे। इन जगहों पर धूलऔर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन, मिस्ट स्प्रेयर और नियमित सफाई अभियान चलाए जाएंगे।
नागरिकों से सहयोग की अपील
मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे प्रदूषण नियंत्रण में सरकार का साथ दें। सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन जनता के सहयोग के बिना नतीजेअधूरे रह जाएंगे। अगर हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए तो दिल्ली की हवा साफ हो सकती है