आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के तिलक नगर में सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह परतीखा प्रहार किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के शासन में दिल्ली की कानूनव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं बचा है, जिसके कारण इस तरह की भयावह घटनाएं हो रही हैं।
अब चुनाव खत्म, भाजपा को काम करके दिखाना होगा
मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जितनी राजनीति करनी थी, कर ली। लेकिन अब दिल्ली केलोगों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए कुछ काम करना होगा। केवल अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाने से अब काम नहीं चलेगा। भाजपा कोयह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधियों और बलात्कारियों में कानून का भय पैदा हो।
दिल्ली में अपराध ज्यादा हो गए
आम आदमी पार्टी के तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चेन स्नैचिंग, स्कूटी चोरी और वाहन चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन पुलिस इन्हें रोकने में विफल रही है। अब तो फिरौती, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएंभी रोज़मर्रा का हिस्सा बनती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस इन अपराधों पर काबू पाने में पूरी तरह नाकामसाबित हुए हैं।
दिल्ली के लोग गुस्से में, लेकिन हम उनके साथ खड़े हैं
जरनैल सिंह ने आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की इस लड़ाई में दिल्लीवासियों के साथ खड़ी है। उन्होंनेन्यायपालिका से अनुरोध किया कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
भाजपा कानून व्यवस्था पर ध्यान दे, बहानेबाजी न करे
मनीष सिसोदिया ने भाजपा से मांग की कि वह दिल्ली की सुरक्षा को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि अब चुनाव खत्म हो चुके हैं, इसलिए भाजपा कोअपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली के सात सांसद और केंद्र सरकार कानून व्यवस्था सुधारने के लिए क्या कदम उठा रहेहैं? अगर अपराधियों पर सख्ती नहीं बरती गई, तो दिल्ली के हालात और खराब हो सकते हैं।