
स्वास्थ्य सुविधाओं को घर–घर तक पहुँचाने की दिशा में बड़ा कदम
दिल्ली सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शिव विहार, विकासपुरी विधानसभा में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। यह केंद्र दिल्ली के उन नागरिकों कोबड़ी राहत देगा जिन्हें नजदीक में गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती थी। डॉ. सिंह ने स्पष्ट कहा कि सरकार का लक्ष्य हरनागरिक को सम्मानजनक, आसान और समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है, और यह केंद्र उसी मिशन का अहम हिस्सा है।
दिल्लीभर में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरुआत
आज पूरे दिल्ली में एक साथ 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे इस व्यापकअभियान ने दिल्ली के स्वास्थ्य ढाँचे में तेजी से सुधार लाया है।
यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के विज़न को आगे बढ़ाते हुए नागरिकों को आसान और निःशुल्कस्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए किया जा रहा है। दिल्ली अब 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना की दिशा में आगे बढ़रही है। फिलहाल 238 केंद्र पहले से संचालित हैं और आने वाले दिनों में कई और केंद्र जनता के लिए खोले जाएंगे। इससे नागरिकों की स्वास्थ्यसेवाओं तक पहुंच और अधिक सुलभ बनेगी।
आयुष्मान हेल्थ कार्ड जारी होने में उल्लेखनीय वृद्धि
दिल्ली में अब तक 5.49 लाख से अधिक आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए जारी किए गएलगभग ढाई लाख VVY कार्ड भी शामिल हैं। ये कार्ड न केवल नागरिकों को मुफ्त इलाज का लाभ देते हैं, बल्कि इलाज के खर्च को लेकर पैदा होनेवाली चिंता भी दूर करते हैं। वर्तमान में 177 अस्पताल इस योजना से जुड़े हुए हैं सरकारी, निजी और केंद्र सरकार के अस्पताल जहाँ मुफ्त औरकैशलेस इलाज मिल रहा है। अब तक लगभग 13 हजार मरीज योजना के तहत अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं और 21 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेमका निपटान किया जा चुका है। यह साबित करता है कि योजना आम नागरिकों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध हो रही है।
शिव विहार केंद्र में उपलब्ध सेवाएँ
शिव विहार में खोला गया नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थानीय नागरिकों को रोजमर्रा की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ देगा। यहाँ सामान्य बीमारियों कीजांच, परामर्श और जरूरी दवाइयाँ मुफ्त उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण, गर्भावस्था संबंधी जांच, पोषण सलाहऔर शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। केंद्र में लगभग 90 प्रकार की प्रयोगशाला जांचें उपलब्ध होंगी, जिनमें मधुमेह, रक्तचापऔर कैंसर की शुरुआती जांच शामिल है। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और नशा मुक्ति सेवाएँ भी इस केंद्रका हिस्सा होंगी। स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। यह केंद्र सोमवार सेशनिवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेगा।
स्वास्थ्य मंत्री का नागरिकों के प्रति आभार और वचन
लोकार्पण के दौरान डॉ. पंकज कुमार सिंह ने नागरिकों के समर्थन और भरोसे के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदें उन्हेंऔर अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पतालों में लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना सरकार का प्रमुख उद्देश्यहै, ताकि महिलाओं और बुजुर्गों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी नागरिक दूरी, खर्च या सुविधाओं की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएँ अब लोगों के घर के पास पहुँचरही हैं और यह सरकार के वादों को पूरा करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
दिल्ली के स्वास्थ्य ढाँचे में निरंतर सुधार
डॉ. सिंह ने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरे दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ कर रही है। आज एक ही दिन में 70 नएकेंद्रों का शुभारंभ यह साबित करता है कि सरकार स्वास्थ्य ढाँचे को मजबूत बनाने में कितनी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि बीमारियों से संबंधित किसी भीशिकायत की तत्काल जाँच की जाएगी और नागरिकों को समय पर इलाज देने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है एकस्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त दिल्ली, जहाँ हर व्यक्ति का इलाज समय पर, निःशुल्क और सम्मान के साथ हो सके।