दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी जितेंद्र रावत ने एक इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करली। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
डिप्रेशन से जूझ रहे थे अधिकारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जितेंद्र रावत डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। वह चाणक्यपुरी स्थित विदेश मंत्रालय(MEA) की रेसिडेंशियल सोसायटी में फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। घटना के समय उनके घर में सिर्फ उनकी मां मौजूद थीं। उनकी पत्नी और दो बच्चेदेहरादून में रहते हैं।
2011 बैच के IFS अधिकारी थे जितेंद्र रावत
जितेंद्र रावत 2011 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी थे और विदेश मंत्रालय में ‘ओवरसीज एंप्लॉयमेंट्स एंड प्रोटेक्टरेट जनरल ऑफएमिग्रेंट्स’ के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उनकी आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल, पुलिस इस आत्महत्या के पीछे के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। उनके पारिवारिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों कोध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।