दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दीहै। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने राजा इकबाल सिंह को मेयर पद के लिए और जय भगवान यादव को उप-महापौर पद के लिएउम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन दोनों नेताओं का निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है।
राजा इकबाल सिंह का राजनीतिक सफर
राजा इकबाल सिंह वर्तमान में एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष हैं। वे उत्तरी दिल्ली के महापौर भी रह चुके हैं और 2017 में सिविल लाइंस जोन के चेयरमैनबने थे। इसके बाद 2018 में वे जोन चेयरमैन बने और 2021 में उत्तरी दिल्ली के महापौर के रूप में कार्यभार संभाला। 2023 से वह नेता प्रतिपक्ष कीभूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने दो बार पार्षद का चुनाव जीता है और अपने ससुर की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
“बुलडोजर मैन” की पहचान
राजा इकबाल सिंह को “बुलडोजर मैन” के नाम से भी जाना जाता है। 2021 में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद उन्होंने निगम कीटीम के साथ जाकर दंगाइयों के घरों पर कार्रवाई की थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस कार्रवाई पर रोक लगी थी।
व्यवसाय से राजनीति तक का सफर
राजा इकबाल सिंह कभी अमेरिका में व्यवसाय करते थे। लेकिन जब उनके ससुर ने उन्हें राजनीति में उतरने के लिए प्रेरित किया तो वे भारत लौट आए।उन्होंने 2017 और 2022 दोनों में पार्षद का चुनाव जीता। उनके शांत स्वभाव और प्रशासनिक निर्णय लेने की क्षमता को भाजपा में सराहा जाता है।
डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी जय भगवान यादव का परिचय
जय भगवान यादव पहले निगम में शिक्षक थे और शिक्षकों के नेता के तौर पर सक्रिय रहे। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की सलाह पर उन्होंने नौकरीछोड़ी और भाजपा में शामिल हो गए। एक बार उनकी पत्नी पार्षद रहीं, और अब वह स्वयं दूसरी बार पार्षद हैं।
आप और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन
इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच एमसीडी में अनौपचारिक गठबंधन की संभावना जताई जा रही है। 2022 में पूर्ण बहुमत सेजीतने वाली AAP ने भाजपा में पार्षदों के