दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें जनता के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। कांग्रेसने अपने घोषणापत्र में पांच प्रमुख गारंटियां दी हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख योजनाओं का भी ऐलान किया गया है। इस घोषणापत्र में कांग्रेस नेदिल्लीवासियों को राहत देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है।
कांग्रेस की पांच प्रमुख गारंटियां:
1. *प्यारी दीदी योजना:*
हर गरीब परिवार की एक महिला को प्रति माह 2500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
2. *जीवन रक्षा योजना:*
दिल्ली के सभी निवासियों को 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जिसमें फ्री दवाइयां और मेडिकल जांच की सुविधा भी शामिल होगी।
3. *युवा उड़ान योजना:*
बेरोजगार युवाओं को सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में एक साल की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिसके दौरान उन्हें हर महीने 8500 रुपए का भुगतानकिया जाएगा।
4. *महंगाई मुक्त योजना:*
500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, हर महीने 2 किलो चीनी, 1 किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल, और250 ग्राम चाय पत्ती सहित एक मुफ्त राशन किट भी दी जाएगी।
5. *फ्री बिजली योजना:*
सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
घोषणापत्र के अन्य प्रमुख बिंदु:
– राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
– दिल्ली में सस्ते और पौष्टिक भोजन के लिए 100 इंदिरा कैंटीन स्थापित की जाएंगी।
– पहली कैबिनेट बैठक में विभिन्न वंचित वर्गों की गिनती के लिए दिल्ली में जाति आधारित सर्वेक्षण किया जाएगा।
– ओबीसी को उनके जनसंख्या अनुपात में सरकारी संस्थानों में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।
– छठ महापर्व को महाकुंभ की तरह मनाने की योजना होगी, और छठ पूजा के दिन सत्य अवकाश भी दिया जाएगा।
– केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर अग्निपथ योजना को वापस लिया जाएगा और सभी अग्निवीरों को स्थायी किया जाएगा।
– हर विधानसभा में 24 घंटे चलने वाली डिस्पेंसरी और हर वार्ड में कम से कम एक डिस्पेंसरी स्थापित की जाएगी।
– नई शिक्षा नीति 2020 को बदलने के लिए एक दिल्ली शिक्षा नीति पेश की जाएगी।
– मेधावी छात्रों को लैपटॉप और टैबलेट दिए जाएंगे।
– डीटीसी बसों की संख्या प्रति वर्ष 500 बढ़ाई जाएगी।
– यमुना की सफाई के लिए 8500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, ताकि यमुना के पानी को इतना साफ किया जा सके कि लोग छठ पर्व के दौरानउसमें डुबकी लगा सकें।
– सरकार बनने के 6 महीने के अंदर मजबूत लोकपाल विधेयक पारित किया जाएगा।
कांग्रेस का दिल्लीवासियों से वादा
कांग्रेस का घोषणापत्र दिल्ली की जनता के लिए एक समग्र विकास योजना है। पार्टी ने दिल्लीवासियों को बेहतर जीवन स्तर और आधुनिक सुविधाएंप्रदान करने के लिए यह घोषणापत्र तैयार किया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जल, रोजगार और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं कोप्रमुखता दी गई है।