दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को संपन्न हो चुका है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 60 फीसदी से अधिकमतदान हुआ। अब सभी की नजर 8 फरवरी को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों पर है। इस बीच, एक्सिस माय इंडिया और CNX ने दिल्लीविधानसभा चुनाव के लिए अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं, जिनमें भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की उम्मीद जताई गई है। आइए जानते हैं किएग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिल सकती हैं।

वोट प्रतिशत का अनुमान
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को पुरुषों के 50 फीसदी और महिलाओं के 46 फीसदी वोट मिल रहे हैं, जबकि आमआदमी पार्टी को पुरुषों से 40 फीसदी और महिलाओं से 44 फीसदी वोट मिल रहे हैं। कांग्रेस को दोनों वर्गों से 3-3 फीसदी वोट मिलने का अनुमानहै। कुल वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 48 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 42 फीसदी, कांग्रेस को 7 फीसदी और अन्य दलों को 3 फीसदीवोट मिलने का अनुमान है।
भा.ज.पा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगियों को 45 से 55 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 15 से25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को केवल 0 से 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य दलों को भी 0 से 1 सीट मिलने का अनुमानहै।
CNX एग्जिट पोल का अनुमान
दूसरी तरफ, CNX के एग्जिट पोल में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान है। इसके अनुसार, भाजपा को 49 से 61 सीटें, आम आदमीपार्टी को 10 से 19 सीटें, कांग्रेस को 0 से 1 सीट और अन्य दलों को कोई सीट नहीं मिल सकती है। इस पोल में भाजपा को 49.05 फीसदी वोट, आम आदमी पार्टी को 41.52 फीसदी वोट, कांग्रेस को 5.37 फीसदी वोट और अन्य दलों को 4.06 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।