
दिल्ली विधानसभा सचिवालय में आज का दिन छात्रों के लिए बेहद खास रहा। राजधानी के विभिन्न सरकारी और पब्लिक स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और उनके योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी सेवा ही संकल्प, राष्ट्र ही प्रेरणा – 75 वर्ष, एक अनुभवऔर एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी ने युवा पीढ़ी को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन-संघर्ष, सादगी, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रप्रथम कीभावना को करीब से समझने का अवसर दिया।
प्रदर्शनी ने दी जीवन मूल्यों की प्रेरणा
प्रदर्शनी में छात्रों ने गहरी रुचि दिखाई और प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जाना। सेवा, समर्पण और नेतृत्व के गुणों से भरीयह प्रदर्शनी युवाओं को न केवल उनके संघर्षों और उपलब्धियों से परिचित कराती है बल्कि यह संदेश भी देती है कि कठिनाइयों के बावजूद ईमानदारीऔर देशसेवा की भावना से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कराया अवलोकन
इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विधानसभा भवन की ऐतिहासिकपृष्ठभूमि से भी अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह की शैक्षिक यात्राएँ युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं को समझने और उनमेंसक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
कई स्कूलों के छात्रों ने लिया हिस्सा
इस कार्यक्रम में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स स्कूल, करावल नगर, जीएसकेवी पीएसपी-10 औद्योगिक क्षेत्र, किराड़ी (दिल्ली-86) तथा अन्य पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। बच्चों ने प्रदर्शनी को ध्यानपूर्वक देखा और प्रधानमंत्री के जीवन सेप्रेरणा लेने की बात कही।
फिल्म चलो जीते हैं बनी आकर्षण का केंद्र
छात्रों के लिए एक और खास आकर्षण रही प्रधानमंत्री मोदी के बचपन और जीवन के शुरुआती वर्षों पर आधारित लघु फिल्म चलो जीते हैं। इसफिल्म ने बच्चों को सादगी, धैर्य और लोकसेवा के प्रति समर्पण जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों से जोड़ने का काम किया। फिल्म देखकर छात्रों ने महसूसकिया कि कठिन परिस्थितियों में भी सेवा और समर्पण का भाव व्यक्ति को नई ऊँचाइयों तक ले जाता है।
युवाओं में देशभक्ति और जागरूकता का संकल्प
दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने कहा कि इस तरह की पहलें न केवल छात्रों को लोकतांत्रिक संस्थानों और उनके कार्यप्रणाली से परिचित कराती हैंबल्कि उनमें देशभक्ति, जिम्मेदारी और सक्रिय नागरिकता की भावना भी जगाती हैं। विधानसभा ने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमआयोजित कर युवाओं को नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रप्रेम की ओर प्रेरित किया जाएगा।