दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब 15 साल पुराने वाहनों को राजधानी के पेट्रोल पंपों से ईंधन नहींमिलेगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने घोषणा की कि 31 मार्च के बाद इस नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। इससे पहलेही 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर पाबंदी लगाई जा चुकी है।
एंटी-स्मॉग गन होगी अनिवार्य
प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने एंटी-स्मॉग गन को अनिवार्य करने का फैसला किया है। मंत्री सिरसा के अनुसार, राजधानी के बड़ेहोटल, ऑफिस कॉम्प्लेक्स, दिल्ली एयरपोर्ट और बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट्स पर एंटी-स्मॉग गन लगाना अब अनिवार्य होगा। इसके अलावा, ऊंचीइमारतों और सभी होटलों में भी इसे लगाना अनिवार्य किया जाएगा।
क्लाउड सीडिंग से होगी कृत्रिम बारिश
प्रदूषण के गंभीर स्तर को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने क्लाउड सीडिंग तकनीक अपनाने की योजना बनाई है। मंत्री सिरसा ने बताया कि इसप्रक्रिया के लिए जरूरी अनुमतियां जल्द ही ली जाएंगी, जिससे जरूरत पड़ने पर कृत्रिम बारिश कराई जा सके और प्रदूषण के प्रभाव को कम किया जासके।