
पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर दिल्ली भाजपा ने नई दिल्ली के पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा के सामने पुष्पांजलिसमारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्षवीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में सबसे पहले पुष्पांजलि अर्पित की।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद किया गया
धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अन्त्योदय का विचार देश के हर व्यक्ति के विकास और समाज की भलाईका मार्ग बताता है। उनका संदेश था कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना सबसे महत्वपूर्ण है। यह विचार आज भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कीसरकार का मार्गदर्शन है।
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, केंद्रीय कार्यालय मंत्री महेन्द्र पांडे, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्रचांदोलिया, कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, पंकज सिंह, रविन्द्र इंद्राज सिंह, प्रदेश महामंत्री विष्णुमित्तल, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, उप महापौर जय भगवान यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभीनेताओं ने मिलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
सभी जिलों में विचार गोष्ठियां और स्वच्छता अभियान
पं. दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलों में विचार गोष्ठियों और स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनकार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, क्षेत्रीय सांसद, विधायक, पार्षद और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इनआयोजनों का उद्देश्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आम जनता तक पहुँचाना और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना था।