
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी की जयंती तक भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस सेवापखवाड़ा का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और लोगों को अच्छी आदतों की ओर प्रेरित करना है। इसी क्रम में दिल्ली भारतीय जनता युवा मोर्चाद्वारा नमो युवा रन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 सितंबर की सुबह होगा।
पाँच हज़ार से अधिक युवा होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में दिल्ली और आसपास के इलाकों से पाँच हज़ार से अधिक युवा शामिल होंगे। युवा मोर्चा के दिल्ली अध्यक्ष सागर त्यागी ने बतायाकि यह आयोजन केवल एक मैराथन नहीं है बल्कि युवाओं के लिए एक संदेश है। यह कार्यक्रम युवाओं को यह सिखाएगा कि नशा छोड़कर ही वेअपने जीवन और देश को मज़बूत बना सकते हैं।
बाँसुरी स्वराज का संदेश
दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक कैंसर की तरहहै। यह धीरे-धीरे इंसान और समाज दोनों को कमजोर कर देता है। हमारे दुश्मन भी चाहते हैं कि भारत का युवा नशे में उलझा रहे और आगे न बढ़े।लेकिन अगर युवा नशे से दूर रहेगा तो भारत दुनिया का सबसे मज़बूत देश बनेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें औरनशामुक्त भारत बनाने में योगदान दें।
सुधा सिंह बनीं ब्रांड एम्बेसडर
पद्मश्री और स्वर्ण पदक जीत चुकी एथलीट सुधा सिंह इस मैराथन की ब्रांड एम्बेसडर बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार में एक भीबच्चा नशे का शिकार हो जाता है तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। नशा केवल शरीर को ही नहीं, दिमाग और आत्मविश्वास को भी कमजोर करताहै। सुधा सिंह ने युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों व परिवार को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यदि युवानशामुक्त रहेगा तो भारत निश्चित ही मज़बूत और विकसित बनेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ
इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे होगी। इसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भारतीय जनता युवा मोर्चा केराष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या करेंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रभारी अभिषेक टंडन, मीडिया प्रमुख शुभम मलिक और अन्य पदाधिकारी भी मौजूदरहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सुधा सिंह ने अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन किया है और अबवे इस दौड़ के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देंगी।
नशामुक्त भारत का सपना
नमो युवा रन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है। यह एक सपना है, एक संदेश है। इस दौड़ के माध्यम से युवाओं को यह बताया जाएगा कि नशाछोड़कर ही वे अपनी ताकत और प्रतिभा को सही दिशा में लगा सकते हैं। जब युवा नशामुक्त होगा तो वह पढ़ाई, खेल और अपने करियर में बेहतरकरेगा। यही युवा आगे चलकर भारत को मज़बूत बनाएगा। नमो युवा रन का संदेश साफ है अगर युवा नशामुक्त होगा तो भारत सशक्त और विकसितबनेगा।