मुख्यमत्री नीतीश कुमार पार्टी के वरिष्ठ नेता-नेत्री और बिहार सरकार के तीन मंत्रियों ने प्रेस वार्ता की. तीनों से नीतीश सरकार की उपलब्धियों का जिक्रकिया। साथी ही विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला. बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, जमा खान और लेसी सिंह ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की एनडीए सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है. विपक्ष के पासकोई मुद्दा ही नहीं है इसलिए वह लगातार एनडीए सरकार पर सवाल उठा रहा है. मंत्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि विश्व बैंक द्वारा जारी हालियारिपोर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है.
महत्वपूर्ण को दिया गया योगदान
यह हमारे लिए विशेष प्रसन्नता का विषय है कि बिहार उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जिन्होंने इस राष्ट्रीय उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते गरीबों की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है. बिहार के विकास की चर्चा आज देश हीनहीं, बल्कि वैश्विक मंचों पर भी हो रही है, लेकिन विपक्ष को यह प्रगति दिखाई नहीं देती. यह उनकी संकीर्ण सोच का परिचायक है राजद पर तंजकसते हुए उन्होंने कहा कि अगर राजद परिवारवाद जैसे विषयों पर बात करता है तो इससे अधिक हास्यास्पद कुछ नहीं हो सकता है.
जनता करेंगी हर चाल को नाकाम
मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह अनर्गल आरोपों का सहारा ले रहा है. लेकिन बिहार की जागरूक जनताउसकी हर चाल को नाकाम करेगी. उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए दो-तिहाई से अधिक बहुमतके साथ पुनः सरकार बनाएगी, समाज के सभी वर्गों का भरोसा नीतीश कुमार पर अटूट है.मंत्री जनाब जमा खां ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज केकल्याण और उत्थान के लिए हमारे नेता नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का सकारात्मक असर आज धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. वहींविपक्ष की भूमिका अब केवल झूठ और भ्रम फैलाने तक सीमित रह गई है. जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र मेंएनडीए की स्थिति लगातार मजबूत हुई है और आगामी चुनाव में हम निश्चित रूप से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे.