पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत के रुख को लेकर पाकिस्तान डरा हुआ है पाकिस्तान लगातार युद्ध की गीदड़भभकी तो दे रहा लेकिन मन हीमन वहां भारत की कार्रवाई को लेकर दहशत है. अब पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई और पाकिस्तान के पीएम शहबाजशरीफ को नसीहत दी है. पूर्व पीएम नवाज ने शहबाज शरीफ से कहा है कि वे कूटनीतिक तरीके से तनाव को कम करने पर जोर दें.रविवार कोपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने बड़े भाई और पूर्व पीएम नवाज शरीफ से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. शहबाज ने नवाजशरीफ को भारत की ओर से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों की दी जानकारी दी. साथ ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में लिएगए फैसलों के बारे में भी बताया. इस दौरान पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी मौजूद थीं. शहबाज ने अपने बड़े भाई को किसी भी आक्रमणका जवाब देने की तैयारियों के बारे में जानकारी दी.शहबाज ने कहा कि पहलगाम क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने के लिए आतंकी हमला भारतीयों नेकिया है.
युद्ध के खतरों को दिया बढ़ा
वहीं सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के एकतरफा फैसले ने क्षेत्र में युद्ध के खतरे को बढ़ा दिया है. पाकिस्तान शांति के लिए प्रतिबद्ध हैलेकिन देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. इस पर नवाज शरीफ ने कहा कि सरकार शांति बहाल करने के लिए सभी उपलब्धराजनयिक संसाधनों का इस्तेमाल करे. कूटनीतिक तरीके से तनाव कम करने पर जोर दिया जाए.इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ नेपहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच में चीन और रूस की भागीदारी की बात की. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रूस या चीन या यहां तक किपश्चिमी देश इस संकट में बहुत ही सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं. वे एक जांच दल भी गठित कर सकते हैं जिसे जांच का काम सौंपा जाना चाहिएकि भारत झूठ बोल रहा हैं या सच उन्होंने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय दल को इस बात का पता लगाने दें.पहलगाम हमले को लेकर भारत लगातारपाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है.
भारत ने पाकिस्तान पर सिंधू समेत लगाए कई प्रतिबंध
भारत ने पाकिस्तान पर सिंधु जल संधि पर रोक समेत कई प्रतिबंध लगाए हैं वहीं पाकिस्तान हमले में संलिप्तता से इनकार कर रहा है. पाकिस्तान नेभारत के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है.बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित लश्कर ए तैयबा केसंगठन टीआरएफ के आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुएसिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया. साथ ही पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंध भी कम कर लिए हैं. भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को एकहफ्ते में देश छोड़ने का निर्देश दिया है. आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना भी अलर्ट पर है.