Pahalgam attack:पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे. इस हमले की दुनियाभरमें निंदा हो रही है. हालांकि पाकिस्तानी राजनायिक या पाकिस्तानी क्रिकेटर की ओर से इस हमले की निंदा को लेकर कोई पोस्ट नहीं आया है. इसीकड़ी में पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपने ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर सवाल दागे हैं. उन्होंने कहा है कि अगर पहलगामआतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं है तो शहबाज ने अब तक इसकी निंदा क्यों नहीं की है. दानिश कनेरिया पाकिस्तान टीम में शामिल चुनिंदाहिंदू खिलाड़ियों में से एक रहे. उन्होंने हिंदू होने की वजह से टीम में भेदभाव और धमकियों के बारे में खुलकर बात की थी. अब उन्होंने पहलगामआतंकी हमले को लेकर कई ट्वीट किए हैं. दरअसल 22 अप्रैल को अपने ट्वीट में कनेरिया ने कहा था. पहलगाम में एक और क्रूर हमला बांग्लादेश सेलेकर बंगाल और कश्मीर तक, एक ही मानसिकता हिंदुओं को निशाना बनाती है. लेकिन ‘धर्मनिरपेक्ष’ और न्यायपालिका इस बात पर जोर देते हैं किहमलावर ‘उत्पीड़ित अल्पसंख्यक’ हैं. पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए. इसके बाद किसी देवान सचल नाम के एक्स यूजर के पोस्ट पर उन्होंने जवाबदिया था.
भारतीय RAW टीम कर्मा से ले सकती है सीख
सचल ने लिखा था भारत पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करता है. शायद भारतीय RAW टीम कर्मा से सीख ले सकती है. इसके जवाब में कनेरिया ने लिखा, ‘बलूच लोगों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ खड़े होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए. भारत केखिलाफ झूठे आरोप फैलाने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए. आप हमारे समुदाय के मूल्यों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं. किसी भी रूप मेंआतंकवाद का बचाव करना अपमानजनक है. फिर कनेरिया ने एक और पोस्ट करते हुए लिखा ऐसा क्यों है कि आतंकी कभी स्थानीय कश्मीरियों कोनिशाना नहीं बनाते, बल्कि लगातार हिंदुओं पर हमला करते हैं. चाहे वे कश्मीरी पंडित हों या पूरे भारत से आए हिंदू पर्यटक क्योंकि आतंकवाद एकविचारधारा का पालन करता है और पूरी दुनिया इसकी कीमत चुका रही है. कनेरिया ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीनेटर बिल हैगर्टी के ट्वीट कोरीट्वीट भी किया है. इसके बाद बुधवार को एक और पोस्ट में कनेरिया ने लिखा अगर पाकिस्तान की पहलगाम आतंकी हमले में कोई भूमिका नहीं है. कनेरिया ने बुधवार को फिर एक पोस्ट में लिखा, ‘जब भी मैं कुछ ट्वीट करता हूं. वाकई में उत्सुक हूं बस पूछ रहा हूं इसके बाद तजल नूर नाम के एक्सयूजर ने लिखा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि तुम कहां से हो. तुम पाकिस्तान में खाते हो पाकिस्तान के लिए खेलते हो पाकिस्तान क्रिकेट से मशहूर होगए हो. और अब पाकिस्तान के खिलाफ बोल रहे हो. शर्म आनी चाहिए तुम्हें इस पर जवाब देते हुए कनेरिया ने लिखा ‘मैं पाकिस्तान या उसके लोगोंके खिलाफ नहीं बोल रहा हूं.
पाकिस्तान का आतंकवाद
पाकिस्तान की आवाम ने आतंकवाद के हाथों सबसे ज्यादा नुकसान उठाया है. वे ऐसे नेतृत्व के हकदार हैं जो शांति के लिए खड़ा हो न कि ऐसा जोआतंकवादियों को पनाह दे या जब निर्दोषों की हत्या हो तो चुप रहे. कनेरिया ने बुधवार को फिर एक पोस्ट में लिखा जब भी मैं कुछ ट्वीट करता हूं. इसके बाद तजल नूर नाम के एक्स यूजर ने लिखा ‘मुझे समझ नहीं आता कि तुम कहां से हो. तुम पाकिस्तान में खाते हो, पाकिस्तान के लिए खेलते होपाकिस्तान क्रिकेट से मशहूर हो गए हो. और अब पाकिस्तान के खिलाफ बोल रहे हो शर्म आनी चाहिए तुम्हें इस पर जवाब देते हुए कनेरिया ने लिखा’मैं पाकिस्तान या उसके लोगों के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं. पाकिस्तान की आवाम ने आतंकवाद के हाथों सबसे ज्यादा नुकसान उठाया है. वे ऐसेनेतृत्व के हकदार हैं जो शांति के लिए खड़ा हो न कि ऐसा जो आतंकवादियों को पनाह दे या जब निर्दोषों की हत्या हो तो चुप रहे.