निदा ने विश्व कप क्वालिफायर के लिए फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थिति दर्ज कराई उन्हें इसके बाद अभ्यास शिविर से जुड़ने के लिए कहा गया था. लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। निदा ने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं.पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने क्रिकेट से ब्रेकलेने का फैसला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी है. डार ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए यह फैसला लिया औरकहा कि उनकी निजता का सम्मान किया जाना चाहिए. निदा डार ने इसकी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी है. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्यसंबंधी समस्याओं के कारण राष्ट्रीय चयन से नाम वापस ले लिया है.पाकिस्तान क्रिकेट में यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने मानसिक स्वास्थ्यका हवाला देकर क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला लिया हो. 39 वर्षीय निदा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया पिछले कुछ महीनों मेंमेरे आसपास व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से बहुत कुछ हुआ है. इसने मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाला है मैंने ऐसे में खुद पर ध्यान देने के लिएक्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है. मैं सभी से इस दौरान मेरी निजता का सम्मान करने की अनुरोध करती हूं.
पाकिस्तान की दिग्गज ऑलराउंडर्स
पाकिस्तान की दिग्गज ऑलराउंडर्स में शुमार निदा इस टीम का चेहरा रही हैं. निदा ने पाकिस्तान के लिए 272 अंतरराष्ट्रीय (वनडे और टी20) मैच खेलेहै. पीसीबी ने उन्हें हाल ही में लाहौर में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप क्वालिफायर के लिए टीम के चयन के लिए खुद को उपलब्ध कराने केलिए कहा था. निदा ने फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थिति दर्ज कराई. उन्हें इसके बाद अभ्यास शिविर से जुड़ने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने अपनानाम वापस ले लिया.निदा ने कहा कि उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों में हाल की घटनाओं ने उनके मानसिक स्वास्थ्य को काफी प्रभावितकिया है. वह हाल ही में महिला राष्ट्रीय टी20 कप में भी नहीं खेली थीं. निदा ने पाकिस्तान के लिए अपना पिछला मैच अक्तूबर 2024 में दुबई मेंन्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. निदा ने अब तक पाकिस्तान के लिए 112 वनडे और 160 टी20 मैच खेले हैं. 112 वनडे में उनके नाम 108 विकेट हैंजबकि उन्होंने इस प्रारूप में 1690 रन बनाए हैं. वहीं, टी20 में उनके नाम 144 विकेट हैं जबकि उन्होंने 2091 रन बनाए हैं. वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठगेंदबाजी 10 रन देकर चार विकेट है, जबकि टी20 में 21 रन देकर पांच विकेट है. वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो वनडे में निदा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन और टी20 में 75 रन है.