पाकिस्तान में आर्मी का राजनीति और बिजनेस में दखल कोई नई बात नहीं रही है. पाकिस्तान में आर्मी को सबसे ताकतवर और दबदबे वाला संस्थानमाना जाता है लेकिन हालिया वर्षों में ये बहुत ज्यादा बढ़ा है. जनरल असीम मुनीर के आर्मी चीफ बनने के बाद से सेना ने नागरिक संस्थानों पर पकड़मजबूत की है. खासतौर से मुनीर के रिश्तेदारों और करीबियों को बिना योग्यता के ऊंचे पदों पर सरकारी नियुक्तियां दी जा रही हैं. अहमद नूरानी नेफैक्ट फोकस के लिए की गई अपनी रिपोर्ट ये खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि मुनीर की पत्नी, मामा और दूसरे रिश्तेदार जमकर मनमानी कर रहेहैं। इससे पाक सेना में कुशासन बढ़ रहा है.पाकिस्तान में सेना प्रमुख के रिश्तेदारों को लगातार फायदा पहुंचाया जा रहा है. पाक क्रिकेट बोर्ड औरसंघीय जांच एजेंसी (FIA) में ऊंचे पदों पर सेना प्रमुख के करीबी बैठे हैं. यहां तक कि आर्मी चीफ के परिवार के सदस्यों को नियमों को ताक पररखकर डिप्लोमैटिक पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं. आर्मी चीफ असीम मुनीर के मामा सैयद बाबर अली शाह तो तकरीबन इस्लामाबाद के राजा बनेहुए हैं.
प्रमोशन को लेकर निभा रहे अहम भूमिका
तमाम अहम नियुक्तियों और प्रमोशन में भूमिका निभा रहे हैं. इनमें पूर्व DG FIA अहमद इशाक जहांगीर की नियुक्ति भी शामिल है. जहांगीर परभ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं.असीम मुनीर के करीबी रिश्तेदारों की कुछ बहुत बड़े बदों पर नियुक्ति की चर्चा फैक्ट फोकस ने की है. मुनीर की चचेरीबहन हाजरा सोहेल नवंबर 2022 में उनकी नियुक्ति के समय सरकारी संगठन पाकिस्तान एजुकेशन एंडोमेंट फंड (PEEF) में स्कॉलरशिप मैनेजर थीं. मुनीर के चीफ बनने के बाद जब शिक्षा मंत्रालय ने PEEF के CEO की नियुक्ति के लिए एक प्रक्रिया शुरू की तो प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे रोकदिया. इसके कुछ ही महीनों में ही वह उसी संगठन की CEO बन गई. इस तरह संगठन का पूरा नियंत्रण उनके हाथ में आ गया ये दिखाता है कितमाम नियमों को धता बताकर कैसे सीधे पीएम कार्यालय से उनका नाम आया.मोहसिन नकवी के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और गृह मंत्रीबनने में भी असीम मुनीर का प्रभाव माना जा रहा है.
मोहसन अमीस की पत्नी है इरम की करीबी रिश्तेदार
मोहसिन असीम की पत्नी इरम के करीबी रिश्तेदार हैं मोहसिन नकवी को जनरल मुनीर के आर्मी चीफ बनने के 55 दिन बाद ही पंजाब का मुख्यमंत्रीबना दिया गया था. इसके बाद उनको पीसीबी हेड के पद तक भी पहुंचाया गया जो एक बहुत बड़ा पद माना जाता है. नकवी को जब पीसीबी काचेयरमैन बनाया गया तब वह पंजाब के मुख्यमंत्री थे. इसके बाद शहबाज शरीफ की सरकार में उनको गृहमंत्री जैसा पद मिला.असीम मुनीर के मामासैयद बाबर अली शाह उनके आर्मी चीफ बनने से पहले लंदन में रहते थे.अब वह इस्लामाबाद में हैं और देश के ताकतवर लोगों में गिने जाते हैं. बाबरशाह का प्रभाव इससे समझा जा सकता है कि नवंबर 2023 में खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान की मौत के बाद बाबर ने अपनेरिश्तेदार अरशद हुसैन शाह को नया कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनवा दिया. बाबर ने अहमद इशाक जहांगीर को FIA का डीजी नियुक्त करवाने में अहमभूमिका निभाई जो बहुत ताकतवर पद है. बाबर ने कई मंत्रालयों में भी अपने लोंगों की नियुक्तियां कराई हैं.