दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरके पुरम में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बारफिर दिल्ली की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला किया और आम आदमी पार्टी (AAP) को ‘आपदा पार्टी’ करार देते हुए कई आरोप लगाए। साथ ही, उन्होंने दिल्ली की जनता को शनिवार को संसद में पेश हुए यूनियन बजट की खूबियां भी बताईं।
बसंत पंचमी से बदलने वाला है मौसम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बसंत पंचमी से मौसम बदलने की शुरुआत होती है और तीन दिन बाद दिल्ली में मतदान होगा। उन्होंने विश्वास जताया किइस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली की जनता एक बार भाजपा को मौका जरूर दे, हम पूरी मेहनत से उनकीसेवा करेंगे।”
झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं
पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में वोटिंग से पहले ही ‘झाड़ू’ के तिनके बिखरने लगे हैं। उन्होंने आरोपलगाया कि आपदा पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि जनता उनसे नफरत करती है। मोदी ने कहा, “आपदा पार्टी इतनीघबराई हुई है कि अब वह झूठी घोषणाएं कर रही है।”
दिल्ली में मोदी की गारंटी है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता पिछले 10 साल से झूठी घोषणाओं के जरिए वोट मांग रहे हैं, लेकिन अब दिल्ली की जनतायह झूठ नहीं सहेगी। उन्होंने कहा, “एक तरफ आपदा पार्टी की झूठी घोषणाएं हैं, और दूसरी तरफ मोदी की गारंटी है। जो मैं कहता हूं, वह करकेदिखाता हूं।”
यूनियन बजट की चर्चा
आरके पुरम में रैली के दौरान पीएम मोदी ने शनिवार को पेश हुए यूनियन बजट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह बजट आम जनता के लिए हैऔर इससे देश के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।” मोदी ने बताया कि इस बजट में मिडिल क्लास को महत्व दिया गया है, और यह उनके लिए बहुतलाभकारी साबित होगा।
भाजपा सरकार मिडिल क्लास का करती है सम्मान
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के पैसे का सही इस्तेमाल करती है, जैसे कि सड़क, रेल और इंडस्ट्री के विकास में। उन्होंने मिडिल क्लासके योगदान को अहम बताते हुए कहा, “भाजपा सरकार मिडिल क्लास का सम्मान करती है और उनका भला करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है।”
भारत सरकार का सबसे फ्रेंडली बजट
पीएम मोदी ने कहा कि शनिवार को पेश किया गया बजट “भारत सरकार के इतिहास का सबसे फ्रेंडली बजट” है। उन्होंने कहा, “इस बजट से हिंदुस्तानका हर परिवार खुशी से झूम उठेगा। आयकर में छूट मिलने से मिडिल क्लास के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे।”
दिल्ली में झुग्गी–झोपड़ी नहीं तोड़ी जाएगी
रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली में एक भी झुग्गी-झोपड़ी को तोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “दिल्ली में चल रही जनहितयोजनाओं को भी नहीं रोका जाएगा, जनता को इन योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा।”
प्रधानमंत्री मोदी ने इस रैली के जरिए दिल्लीवासियों को भाजपा की नीतियों और योजनाओं के लाभ के बारे में बताया और एक बार फिर से आमआदमी पार्टी की सरकार की आलोचना की।