Uttrakhand News: उत्तराखंड के चमोली में हिमस्लखलन में आए 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं. अभी भी 8 मजदूर फंसे हुए हैं. 47 मजदूरों कारेस्क्यू कर लिया गया है. बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन प्रोजेक्ट में कुल 57 लोग काम कर रहे थे. जिसमें से दो लोग छुट्टी पर थे. यह सभी एवलांच कीचपेट में आ गए. हालांकि 47 लोग बाहर निकल चुके हैं. लेकिन साथ अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं.बॅार्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन प्रोजेक्ट में कुल 57 लोग काम कर रहे थे.जिस दौरान यह घटना हो गई. फिलहाल टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है.पर मौसम चुनौती बना हुआ है सेना का Mi- 17 हेलीकॉप्टर स्टैंड बाय पर है जैसे ही मौसम ठीक होता है रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो जाएगा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली में ग्राउंड जीरोपर पहुंच चुके हैं. और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रहे हैं बचाव अभियान की जड़ी अपडेट करते हुए उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोदकुमार ने बताया कि फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. चमोली जिले के ऊंचाई वाले गांव मांडा मेंहिमस्खलन के कारण फंसे हुए 55 बीआरओ श्रमिकों में से 47 को बचा लिया गया है.
14 मजदूरों का किया गया रेस्कयू
रेस्कयू के दौरान करीब 14 मजदूरों को शनिवार सुबह निकाल लिया गया था. जबकि 8 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं. एवलांच शुक्रवार सुबह 6:30 केकरीब आया था. पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि मंडा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवंबचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. बाहर निकले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदानकी जा रही है. गंभीर रूप से घायल तीन श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, जोशीमठ में उपचार हेतु भेज दिया गया है. अभी तक कुल 47 श्रमिकों कासफल रेस्क्यू किया जा चुका है. फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाल दिया जाएगा. और अभी राहत एवं बचाव कार्यजारी है दरअसल यह मजदूर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सूची के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू औरकश्मीर सहित अन्य राज्यों के रहने वाले है. अन्य फसे हुए कर्मचारियों को निकालने के लिए प्रयास जारी है. घायलों लोगों के परिवार के लोगों कोसूचना दे दी गई.परिवार के लोग मिलने के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे है.