देश की राजधानी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर सभी पार्टियां कड़ी मशक्तत कर रही हैं। वहीं विधानसभा चुनाव की तारीखोंके ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जनवरी 2025 को दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंनेदिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने “कच्चा चिट्ठा” खोला तो आपपार्टी में हड़कंप मच जाएगा।
AAP के पास दिल्लीवालों के लिए कुछ नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि आप सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं है और उन्होंने दिल्ली के विकास में कोईमहत्वपूर्ण योगदान नहीं किया है। उनका कहना था कि दिल्ली के लोग आप सरकार की नीतियों से नाराज हैं और अब बदलाव की जरूरत है।
पीएम ने किया योजनाओं का शिलान्यास
बता दें कि इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्लीवासियों को 12,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने साहिबाबादऔर न्यू अशोक नगर के बीच 13 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा सरकार दिल्ली कासही तरीके से विकास नहीं कर सकती, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ही दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए काम कर रही है।
पीएम ने दिल्लीवासियों से की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे भाजपा को एक मौका दें ताकि दिल्ली का सही तरीके से विकास किया जा सके। उनका कहनाथा कि दिल्ली को एक विकसित भारत की राजधानी बनाना है, और इसके लिए भाजपा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में बड़े नेता भी हुए शामिल
बता दें कि इस कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता उपस्थित थे, जिनमें प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, दुष्यंत गौतम, अरविंदर सिंह लवली और अन्यप्रमुख नेता शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी की यह सभा भाजपा के दिल्ली विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत थी, जिसमें उन्होंने दिल्लीवासियोंको कई विकास योजनाओं का वादा किया।
प्रधानमंत्री मोदी, दिल्ली विधानसभा चुनाव, आम आदमी पार्टी, भाजपा, विकास परियोजनाएं, दिल्ली, रोहिणी, कच्चा चिट्ठा, नमो भारत कॉरिडोर, राजनीति, चुनाव प्रचार