8 मार्च को महिला दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात को में ऐलान कर दिया है उन्होनें कहा है कि मेरे सभी सोशल मीडियाअकाउंट्स को 1 दिन के लिए महिलाएं संभालेंगी. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिनहम ये खास पहल शुरू करेंगे.जिसमें हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट को महिलाओं को सोपेंगें. आखिरकार वो कौन महिलाएं होंगी जिन्हें पीएममोदी अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स की जिम्मेदारी देंगे. पीएम मोदी ने मन की बात में कहा. कि आप किसी भी क्षेत्र पर नजर डालें तो पाएंगे किमहिलाओं का योगदान देश के लिए कितना जरूरी है.इसलिए महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए कुछ विशेष होगा.हम इस बार महिलादिवस के अवसर पर हम एक ऐसी पहल करने जा रहे है. जो हमारी नारी शक्ति को समर्पित होगी. इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडियाअकाउंट्स जैसे कि एक इंस्टाग्राम के अकाउंट्स उनका देश की कुछ इंस्पायरिंग महिलाओं को एक दिन के लिए सोंपने जा रहा हूं.
महिलाओं को मिलेंगें पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट्स
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसी ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं. इनोवेशन किया है अलग-अलग क्षेत्र में अपनीएक अलग पहचान बनाई है.जिससे महिलाएं 8 मार्च को अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी. प्लेटफॉर्म भले ही मेरा हैलेकिन वहां उनके अनुभव उनके चुनौतियां और उनकी उपलब्धियां कि हम बात करेंगे इस पर प्रधानमंत्री ने बताया कि महिलाएं कैसे इसका हिस्साबनेगी. दरअसल नमो ऐप पर बनाए गए इस विशेष फारम के माध्यम से इसका हिस्सा बन सकते हैं. और मेरे एक्स व इंस्टाग्राम अकाउंट से पूरी दुनियातक अपनी बात को पहुंच सकते हैं. इस महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी शक्ति को सेलिब्रेट करें. नारियों का सम्मान करें. और नमनकरें. व महिलाओं का सम्मान करें.