
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में कार्यक्रम का आयोजनकिया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया।कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों मेंभी राज्य पुलिस बल के सदस्यों ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव स्थापितकरने में सराहनीय भूमिका निभाई है।
8 करोड़ रुपये आवंटित किए
एक बार फिर प्रयागराज महाकुंभ-2025 का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि महाकुंभ के भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों, अन्य सुरक्षा बलों और प्रशासन ने अभूतपूर्व समर्पण और अनुशासन का परिचय देते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्था के उत्कृष्ट मानक स्थापित किए हैं। इसदौरान राज्य सरकार ने प्रदेश के जिलों और इकाइयों में तैनात पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए 3.5 करोड़ रुपये और उनके कल्याण के लिए 8 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
समर्पण समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण
इससे पहले सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा और समर्पण समाज के लिए एक आदर्शउदाहरण है। पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य पथ पर अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी अमर शहीद पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि!’वहींउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जनता की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलिअर्पित की। उन्होंने लिखा कि पुलिसकर्मियों का साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है। यूपी पुलिस स्मृति दिवसपर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस की सेवा और समर्पण समाज के लिए एकआदर्श उदाहरण है।