
पूर्वांचल समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली के पूर्वांचल समाज को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन केपास स्थित छठ पूजा घाट, जिसे 2020 में अरविंद केजरीवाल सरकार ने बंद करवाया था, अब दोबारा खोल दिया गया है। यह घाट छठ पूजा केसमय पूर्वांचल के हजारों श्रद्धालुओं के लिए सबसे सुविधाजनक स्थान रहा है, लेकिन केजरीवाल सरकार के आदेश से इसे बंद किए जाने के बादश्रद्धालुओं को हर साल कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
बिहार जागरण मंच ने की पहल, सचदेवा ने तुरंत कार्रवाई की
बीते शुक्रवार को बिहार जागरण मंच के संरक्षक और एनडीएमसी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधियों ने दिल्लीभाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा से मुलाकात की। उन्होंने निवेदन किया कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के नीचे, पंटून पुल के पास जो छठ घाट पहले था, उसे फिर से पूजा के लिए खोला जाए क्योंकि हजारों श्रद्धालु इसी घाट पर पूजा करने की इच्छा रखते हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने लोगों की इस मांग कोतुरंत स्वीकार किया। उन्होंने उसी दिन क्षेत्रीय अधिकारियों से बात कर घाट निर्माण की अनुमति दिलवाई और जेसीबी मशीन लगवाकर घाट की साफ-सफाई और मरम्मत का काम शुरू करवा दिया।
वीरेन्द्र सचदेवा ने खुद किया घाट पर श्रमदान
शनिवार की सुबह दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा स्वयं यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के नीचे निर्माणाधीन घाट पर पहुंचे।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, बिहार जागरण मंच के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ सफाई अभियान और श्रमदान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा हमने इस छठघाट को फिर से चालू कराकर लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, मयूर विहार और आसपास के चार-पाँच किलोमीटर क्षेत्र में बसे बिहार समाज के लोगों कीआकांक्षा पूरी की है। यह घाट सिर्फ मिट्टी और पानी का नहीं, बल्कि श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है।
केजरीवाल सरकार आस्था में बाधा डालती थी
सचदेवा ने केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की पूर्व सरकार हमेशा धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने का काम करतीथी। केजरीवाल सरकार ने 2020 में यह घाट बंद करवाया था, जबकि उस समय पूर्वांचल समाज बार-बार निवेदन कर रहा था कि यह जगह हजारोंश्रद्धालुओं के लिए आवश्यक है। केजरीवाल सरकार न तो लोगों की आस्था समझ पाई और न ही उनके भावनाओं का सम्मान किया, उन्होंने आगे कहाकि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह से जनता के साथ खड़ी है और हर धर्म, हर संस्कृति का समान रूप से सम्मान करती है। भाजपा की रेखागुप्ता सरकार जन-जन के पर्वों को उत्सव का रूप दे रही है। जहां केजरीवाल सरकार रोक लगाती थी, वहीं हम सुविधाएं दे रहे हैं।
भाजपा सरकार दे रही है हर पर्व को सम्मान
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा की नीति साफ है धर्म या संस्कृति किसी दल की संपत्ति नहीं, यह देश की आत्मा है। छठ पर्व बिहार और पूर्वांचलही नहीं, पूरे देश की आस्था का उत्सव है। दिल्ली में जो भी रहता है, वह यहां का नागरिक है और उसकी भावनाओं का सम्मान करना सरकार कीजिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार इस वर्ष छठ पर्व को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी कर रही है। हर घाट पर सफाई, लाइटिंग, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
पूर्वांचल समाज हमारी दिल्ली की ताकत है
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पूर्वांचल समाज ने दिल्ली के विकास में बड़ा योगदान दिया है। पूर्वांचल के भाई-बहन मेहनती हैं, संस्कारी हैं और दिल्लीकी आत्मा में रचे-बसे हैं। उनकी भावनाओं का सम्मान भाजपा हमेशा करती रहेगी। छठ पूजा उनके लिए सबसे पवित्र पर्व है, इसलिए हम इसे पूरेसम्मान और सुविधा के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य दिल्ली को ऐसा शहर बनाना है जहां हर व्यक्ति अपनी परंपरा औरसंस्कृति के साथ गर्व से जी सके।
बिहार जागरण मंच ने जताया आभार
एनडीएमसी सदस्य और बिहार जागरण मंच के संरक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा हम 2020 से इस घाट कोफिर से खुलवाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मात्र एक दिन में अनुमति दिलवाईऔर घाट पर काम शुरू करवा दिया। यह उनके जनसेवा के जज़्बे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, पांडवनगर, शकरपुर और मयूर विहार क्षेत्रों के हजारों पूर्वांचल परिवारों में खुशी की लहर है।
घाट पर जुटे भाजपा और समाज के सैकड़ों लोग
घाट की सफाई और श्रमदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वीरेन्द्र सचदेवा के साथ विधायक अभय वर्मा, एनडीएमसी सदस्य दिनेशप्रताप सिंह, शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा, पार्षद संदीप कपूर, नीलम नीतू चौधरी और रामकिशोरशर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यमुना तट की सफाई की और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित व स्वच्छ घाट तैयार करने कासंकल्प लिया।
भाजपा जनता की भावनाओं से जुड़ी पार्टी है
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं करती, बल्कि जनता की भावनाओं से जुड़कर काम करती है। हमने छठ घाट बनवाकर कोईएहसान नहीं किया, यह हमारा कर्तव्य था। दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करना भाजपा का धर्म है। उन्होंने कहा किभाजपा सरकार आगे भी सभी प्रमुख धार्मिक पर्वों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी चाहे वह ईद हो, दशहरा, दीपावली या छठ पूजा।