दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले के रिनोवेशन मामले में अब जांच शुरू हो गई है। सेंट्रल विजिलेंसकमीशन (CVC) ने 13 फरवरी को जांच के आदेश जारी किए हैं, जो कि केंद्रीय सार्वजनिक कार्य विभाग (CPWD) की रिपोर्ट के आधार पर दिएगए। रिपोर्ट में बताया गया कि 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में बने इस बंगले के निर्माण में कई नियमों का उल्लंघन हुआ है।
भाजपा ने 45 करोड़ के खर्च का आरोप लगाया
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि बंगले के रिनोवेशन में 45 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए।भाजपा ने इस बंगले को ‘शीशमहल’ का नाम दिया था। इसके साथ ही भाजपा ने यह भी कहा कि यह बंगला सरकारी संपत्तियों को गलत तरीके सेमिलाकर बनाया गया था और इसे रद्द किया जाना चाहिए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से इस मामले कीशिकायत की थी।
बीजेपी ने जारी किया था वीडियो, कहा– ‘7 स्टार रिसॉर्ट‘ बना डाला
9 दिसंबर 2024 को भाजपा ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के आलीशान इंटीरियर्स को दिखाया गया था। भाजपाने इस पर तंज कसते हुए कहा कि “केजरीवाल कहते थे कि सरकारी घर नहीं लूंगा, लेकिन उन्होंने 7 स्टार रिसॉर्ट बना डाला।”
कांग्रेस के आरोपों का असर, CBI ने शुरू की जांच
मई 2023 में ‘शीशमहल’ मामला सामने आया, जब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई को चिट्ठी लिखकर इस मामले की जांच काआदेश दिया। सीबीआई ने सितंबर 2023 में रिपोर्ट दर्ज की, जिसमें आरोप लगाया गया कि केजरीवाल ने कोविड काल के दौरान मुख्यमंत्री आवासके रिनोवेशन में लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए। इस रकम का भुगतान सरकारी खजाने से किया गया।
इंटीरियर्स और डेकोरेशन पर खर्च किए गए 11.30 करोड़ रुपये
सीबीआई द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया कि इस रिनोवेशन पर कुल 44.78 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिनमें से 11.30 करोड़ रुपये केवल इंटीरियर्सऔर डेकोरेशन पर खर्च किए गए। यह पैसा सितंबर 2020 से जून 2022 के बीच 6 किस्तों में जारी किया गया था।
अब बंगले में आतिशी रह रही हैं, केजरीवाल ने छोड़ा सरकारी आवास
फिलहाल, 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित इस बंगले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी रह रही हैं। केजरीवाल ने 4 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री पद सेइस्तीफा देने के बाद यह बंगला छोड़ दिया था और अब वे 5, फिरोजशाह रोड स्थित AAP के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के सरकारीआवास में रह रहे हैं।
केजरीवाल का रहन–सहन: पहले गाजियाबाद, फिर तिलक लेन और बाद में फ्लैग स्टाफ रोड
दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने से पहले, केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद, उन्होंने मध्य दिल्ली के तिलकलेन स्थित एक घर में निवास किया। फिर 2015 में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने पर वे 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित इस बंगले में रहने चले गए।