प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जम्मू और कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि यह क्षेत्र अब सुरंगों, पुलों और रोपवे का केंद्रबनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, रेल पुल और रेल लाइनों का निर्माण किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र के लिए एकऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने ये बातें सोनमर्ग में नवनिर्मित जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करने के बाद कहीं।
‘चिनाब पुल की इंजीनियरिंग ने दुनिया को किया है हैरान’
प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब पुल की अद्भुत इंजीनियरिंग की सराहना करते हुए कहा कि इसकी डिजाइन और निर्माण ने पूरी दुनिया को हैरान कर दियाहै। सोनमर्ग सुरंग के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा, “जम्मू और कश्मीर अब सुरंगों, पुलों और रोपवे का हब बन रहा है। यहां दुनिया कीसबसे ऊंची सुरंग, दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और दुनिया की सबसे ऊंची रेल लाइनें बन रही हैं। चिनाब ब्रिज की इंजीनियरिंग को देखकर दुनियाअचंभित है।”
मोदी ने साझा की अपनी पुरानी यादें
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कश्मीर घाटी आते थे, तो उन्हें कई किलोमीटरपैदल चलकर घंटों का सफर तय करना पड़ता था। उन्होंने कहा, “मैं यहां बहुत समय बिताया है, चाहे वह सोनमर्ग हो, गुलमर्ग हो, बारामुल्ला हो यागंदेरबल। हम बहुत बर्फबारी के बीच भी पैदल यात्रा करते थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों की गर्मजोशी ने हमें ठंड का एहसास नहीं होने दिया।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज का दिन खास है क्योंकि राज्य में हर कोना उत्सव के मूड में है और साथ ही, महाकुंभ के आयोजन के साथ देश भरमें विभिन्न त्योहारों की धूम मची है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए नए रास्ते
प्रधानमंत्री ने सोनमर्ग सुरंग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “यह सुरंग जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन को आसान बनाएगी। यहएक लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी और क्षेत्रीय विकास को गति देगी।” उन्होंने यह भी कहा कि जब वे प्रधानमंत्री बनने से पहलेभाजपा कार्यकर्ता थे, तो उनके लिए कश्मीर की यात्रा बेहद कठिन होती थी, लेकिन अब इस सुरंग के बनने से यात्रा सरल और सुगम हो जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि उन्होंने जम्मू में अपने रेलवे डिवीजन की आधारशिला रखी, जो एक और महत्वपूर्ण विकास कार्यथा। “यह आपकी बहुत पुरानी मांग थी, और मैं इसे पूरा करने में सफल रहा हूं। यह मोदी है, जो वादा करता है और उसे निभाता है।”
राज्य के विकास की दिशा
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह स्पष्ट किया कि जम्मू और कश्मीर का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। नए पुलों, सुरंगोंऔर रेल लाइनों के निर्माण से न केवल इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि यहां के लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।