त्रिंकोमाली बनेगा ऊर्जा केंद्र
भारत और श्रीलंका के बीच त्रिंकोमाली को ऊर्जा हब के रूप में विकसित करने को लेकर आपसी सहमति बनी। इस पहल से दोनों देशों के ऊर्जा क्षेत्रमें सहयोग को मजबूती मिलेगी।
रक्षा सहयोग पर हुआ समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर एकमहत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
श्रीलंका को मिलेगी बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता
भारत ने श्रीलंका को विभिन्न क्षेत्रों में सहायता देने के लिए बहु-स्तरीय अनुदान की घोषणा की। इससे श्रीलंका की सामाजिक और आर्थिक संरचनाको मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी
श्रीलंका की ओर से पीएम मोदी को ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया गया, जो वहां का सर्वोच्च गैर-नागरिक सम्मान है। पीएम मोदी ने इसे140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया और श्रीलंका की सरकार तथा जनता को धन्यवाद दिया।
क्या है श्रीलंका मित्र विभूषण?
यह सम्मान विदेशी नेताओं को दिया जाता है जो श्रीलंका के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखते हैं। इस पुरस्कार में एक रजत पदक और प्रशस्ति पत्र शामिलहोता है। पदक पर श्रीलंका के सांस्कृतिक प्रतीक जैसे चंद्रमा, सूर्य, पृथ्वी और कमल की पंखुड़ियां बनी होती हैं। “पुन कलसा” नामक चावल से भराबर्तन समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
संपुर सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने संयुक्त रूप से संपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया, जो स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एकबड़ा कदम है।
त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ावा
भारत, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता तीनों देशों के बीच सहयोग को नईऊंचाई देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर ऐतिहासिक स्वागत
पीएम मोदी का इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर भव्य स्वागत किया गया। यह पहली बार है जब किसी विदेशी मेहमान का वहां इस प्रकार से सम्मान कियागया। यह स्थान श्रीलंका के राष्ट्रीय गौरव और ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक है।