प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के उस्मानपुर में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए प्रयागराज महाकुंभ में हुए दुखद हादसे पर अपनी संवेदनाएंव्यक्त कीं। उन्होंने कहा, “कुंभ में हुआ यह हादसा अत्यंत दुखद है, कई पुण्य आत्माओं को खोना पड़ा है। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उत्तरप्रदेश सरकार से लगातार संपर्क में हूं। मौनी अमावस्या के कारण आज भीड़ बहुत अधिक थी, लेकिन अब स्नान की प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू रूप सेचल रही है।”
दिल्ली की जनता का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में दिल्ली के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज कामकाजी दिन होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे, यह दिल्ली का मूड दर्शाता है। दिल्ली कह रही है, अब हम कोई आपदा के बहाने नहीं चलने देंगे। दिल्ली के लोग एक ‘डबल इंजन’ सरकार चाहते हैं, जो दिल्ली को एक आधुनिक रूप में ढाल सके और हर घर तक जल की आपूर्ति सुनिश्चित कर सके।” प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि 5 फरवरीको जब चुनाव होगा, तो भाजपा को जीत दिलाने में मदद करें, ताकि दिल्ली का विकास हो सके।
वादा पूरा करने की गारंटी
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा, “दिल्ली भाजपा ने जनता के लिए एक शानदार संकल्प पत्र तैयार कियाहै। इसमें हर वर्ग के लिए योजनाओं का वादा किया गया है, जो समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। यह मोदी गारंटी है, और मोदी की गारंटी का मतलबहै गारंटी का पूरा होना। दिल्ली को एक मॉडल शहर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।”
दिल्ली की समस्याओं का समाधान करने का वादा
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पुराने मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा, “21वीं सदी के पहले 14 साल कांग्रेस के थे, और फिर आपदा का शासन रहा।दोनों ही सरकारों ने दिल्ली को पीछे खींच लिया। आज भी दिल्ली में जाम, गंदगी और टूटी सड़कें हैं। मुझे दिल्ली की सेवा करने का एक मौकादीजिए, और मैं दिल्ली को इन समस्याओं से निजात दिलाऊंगा।”
दिल्लीवासियों से विशेष अपील
प्रधानमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की, “आपने मुझे अब तक मौका नहीं दिया, लेकिन एक बार मौका दीजिए, मैं आपके लिए अपना सबकुछखपा दूंगा। बीजेपी ने हमेशा जो कहा, वह करके दिखाया है। अगर हम देश के दूरदराज इलाकों में जल पहुंचा सकते हैं, तो दिल्ली में क्यों नहीं? आपदा वालों ने दिल्ली के पानी के लिए टैंकरों का भरोसा किया और यमुना की सफाई को लेकर उन्हें कोई परवाह नहीं थी।”
यमुना को लेकर विपक्ष पर हमला
पीएम मोदी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर आरोप लगाए, लेकिनक्या हरियाणा के लोग अपने ही लोगों के पानी में जहर मिला सकते हैं? क्या कोई सोच सकता है कि मोदी के पानी में जहर मिलाया जा सकता है? ऐसे ओछे बयान देने वालों को दिल्ली सिखाएगी कि यह उनका खेल खत्म हो चुका है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि दिल्ली को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना उनका उद्देश्य है, और दिल्लीवासियों से उनकी सरकार को एक औरमौका देने की अपील की।