नई दिल्ली, 12 फरवरी: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने प्रधानमंत्रीमोदी से पूछा कि क्या उनके ‘मित्र’ को देश के सारे संसाधन सौंपने का सिलसिला इस हद तक बढ़ चुका है कि अब सीमा सुरक्षा के नियम भी बदले जारहे हैं?
अडानी के लिए सीमा सुरक्षा नियमों में बदलाव
प्रियंका गांधी ने अपनी बयानबाजी में कहा कि हाल ही में अडानी ग्रुप द्वारा स्थापित एनर्जी पार्क के लिए भारत की सीमा सुरक्षा के नियमों में बदलावकिया गया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सेना के सीनियर अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा और निगरानी कार्यों में आने वाली बाधाओं को लेकरअपनी आशंका जताई थी, लेकिन उनकी इन चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया गया। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के मित्रको सस्ती जमीन और व्यापारिक लाभ देने के लिए सेना की सुरक्षा जिम्मेदारियों को मुश्किल और संवेदनशील बनाया जा रहा है।
देश की सुरक्षा से बड़ा व्यापारिक हित?
प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया, “क्या एक व्यक्ति का व्यापारिक हित देश की सुरक्षा के सवाल से भी बड़ा है?” उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगायाकि यह कदम देश की सुरक्षा से समझौता करने जैसा है, ताकि व्यापारिक लाभ और निजी हितों को प्राथमिकता दी जा सके।