
देशभर के 47 शहरों में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को एक बड़ी सौगात देते हुए51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे. साथ ही पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि सरकार काउद्देश्य पारदर्शी और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है. पीएम मोदी ने कहा कि देश के लाखों युवाओं को ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम सेनौकरी मिली है और वे आज राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र है.. ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’. युवाओं के संबोधन के दौरानपीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग विभागों में नियुक्त हो रहे ये युवा आने वाले समय में देश के विकास की रफ्तार को तेज करेंगे.
विकास में योगदान देंगें
उन्होंने कहा कि कुछ देश की रक्षा करेंगे. कुछ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सच्चे सिपाही बनेंगे. कुछ वित्तीय समावेशन मिशन को मजबूत करेंगे. तो कुछ उद्योगों के विकास में योगदान देंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भले ही नियुक्ति पाने वाले युवाओं के विभाग अलग-अलग हैंलेकिन उनका उद्देश्य एक ही है राष्ट्र सेवा. उन्होंने कहा कि आपके विभाग अलग हो सकते हैं लेकिन आप सब एक ही शरीर के अंग हैं और वह है देशकी सेवा। बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी ने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि रोजगार मेले के अभियान ने यह विश्वास जगाया है कि सरकारीनौकरी अब सिफारिश या रिश्वत के बिना भी मिल सकती है केवल काबिलियत के आधार पर।गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से आयोजितरोजगार मेला एक विशेष अभियान है. जिसका उद्देश्य युवाओं को तेज और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियों में नियुक्त करना है. इसके तहत अबतक लाखों युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार मिल चुका है.
अभियान ने जगाया आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार इस अभियान ने यह विश्वास जगाया है कि सरकारी नौकरी अब सिफारिश या रिश्वत के बिना भी मिल सकती है केवलकाबिलियत के आधार पर। युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को अहम करने के लिए आज देशभर के 47 शहरों मेंरोजगार मेले का आयोजन हुआ. इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे. साथ ही उन्होंनेवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्हें संबोधित भी किया. केंद्र सरकार के इस रोजगार अभियान के अंतर्गत अब तक लाखों युवाओं को सरकारी विभागोंमें तेजी और पारदर्शिता के साथ नियुक्त किया जा चुका है। पीएम मोदी ने बताया कि यह अभियान न सिर्फ युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है. बल्किदेश के विकास में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित कर रहा है। यह रोजगार मेला केवल नौकरी देने का माध्यम नहीं है. बल्कि यह युवाओं में भरोसा जगानेऔर राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच है. केंद्र सरकार का यह अभियान युवाओं को सक्षम बनाने की दिशा में एकमहत्वपूर्ण कदम है.