बिहार कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। पिछली गलतियों से सीख लेते हुए इस बार पार्टी पहले से ही चुनावीमोड में आ चुकी है। पिछले एक सप्ताह से रणनीति तैयार करने के बाद अब उसका क्रियान्वयन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने समर्थकों के साथ चंपारण दौरे की शुरुआत कर दी है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा फिलहाल वैशाली में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही हैं, जबकि बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिवशाहनवाज आलम एक सप्ताह के दौरे पर अररिया, पूर्णिया और बेगूसराय रवाना हो चुके हैं। वहीं, मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए पार्टी कीविचारधारा के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही वार रूम के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावारू 24 फरवरी को पटना पहुंचेंगे और इसी दिन से सांगठनिक बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। 24 फरवरीको पटना जिले के पार्टी पदाधिकारियों, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों, एआईसीसी सदस्यों, जिला अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ मैराथनबैठक होगी। 25 फरवरी को बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर, 26 फरवरी को भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर, जबकि 27 फरवरी कोमुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा और सीतामढ़ी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी।
चंपारण दौरे से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस का लक्ष्य डबल इंजनसरकार को सत्ता से बेदखल करना है। उन्होंने कहा, “हमने 50 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। यह चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। बिहारकांग्रेस इस बार चौंकाने वाला प्रदर्शन करेगी और हम इसे हासिल करके रहेंगे।”
बिहार कांग्रेस पूरी रणनीति के साथ चुनावी जंग में उतरने की तैयारी कर रही है। लगातार बैठकों और प्रदेशव्यापी दौरे के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं कोसंगठित किया जा रहा है। अब देखना होगा कि यह तैयारी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाती है।