
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रचण्ड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इसऐतिहासिक परिणाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी उत्कृष्ट विकास नीतियों की साफ-सुथरी सफलता बताया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी नेकहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय, गरीब कल्याण योजनाएँ और विकसित भारत केसंकल्प ने देश के हर वर्ग के मन में विश्वास जगाया है। उनका कहना था कि यह जीत बिहार की देवतुल्य जनता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्वपर व्यक्त किए गए अटूट भरोसे का प्रमाण है।
पार्टी के कर्मठ पदाधिकारियों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह परिणाम साबित करता है कि एनडीए सरकार की जनसेवा, गरीब केंद्रित नीतियाँ, और विकास के प्रति समर्पण नेजनता के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने इस विशाल जनादेश को “जनकल्याण की प्रभावशाली नीतियों की विजय” बताया। भूपेंद्र सिंह चौधरीने इस ऐतिहासिक जीत के लिए बिहार की देवतुल्य जनता-जनार्दन, पार्टी के कर्मठ पदाधिकारियों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार औरअभिनंदन व्यक्त किया।