
बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के चेहरों का एलान कर दिया।महागठबंधन ने स्पष्ट कहा कि पूरा गठबंधन एकजुट है। बिहार में बदलाव लाने के लिए तैयार है। महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादवहोंगे। वहीं मुकेश सहनी को महागठबंधन ने उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि, सरकार बननेपर अन्य वर्गों से भी उपमुख्यमंत्री बनाएं जाएंगे। सभी दलों ने एक स्वर में कहा कि भारी बहुमत से हमलोग सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं वीआईपीप्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हमलोग पिछले साढ़े तीन साल से इस समय का इंतजार कर रहे थे। हमलोगों ने प्रण लिया था कि जब तक भाजपाको तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज वह समय आ चुका है। चुनाव के बाद बिहार की जनता भाजपा को खदेड़ देगी। महागठबंधन की सरकारबनने जा रही है।
हम लोगों को आश्वास्त करते
वहीं भाकपा माले के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कुछ चंद सीटों के कारण हमलोग सरकार नहीं बनापाए। आज फिर से वह समय आया है। नीतीश सरकार ने छात्रों के साथ अन्याय किया। उनपर लाठियां बरसाई। महिलाओं को रोजगार योजना केनाम पर 10 हजार देकर छल किया। पूरे देश में लोगों की आशंका है कि क्या बिहार में महाराष्ट्र चुनाव वाला किस्सा दोहराया जाएगा। लेकिन, हमलोगों को आश्वास्त करते हैं कि बिहार बिल्कुल तैयार है। महागठबंधन के सातों दल पूरी एकता के साथ बदलाव के एजेंडे को पूरा करेंगे।
मामूली वोटों के अंतर से पीछे रह गए
वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में एनडीए को अच्छी टक्कर दी। पिछले चुनाव मेंमहागठबंधन मामूली वोटों के अंतर से पीछे रह गए। एनडीए संवैधानिक संस्थाओं को दुरुपयोग कर खेला करना चाहताा है। यह लोग चुनाव जीतने केलिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के रूप में हमलोग तेजस्वी यादव को चुनते हैं। वह नौजवान हैं। जो कहते हैं करतेहैं। अब तक जो वादे किए, उसमें खड़े उतरे। इसलिए महागठबंधन ने फैसला लिया है कि हमलोगों का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे। वहींअशोक गहलोत ने कहा कि मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन के प्रमुख दलों में से एक हैं। उनकी छवि को देखते हुए महागठबंधन उन्हें डिप्टी सीएमका फेस घोषित करता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन को नया बिहार बनाना है। इसलिए हमलोग एकजुट हुए हैं। हमलोग इस निकम्मीसरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुके हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के साथ एनडीए में अन्याय किया गया है। एनडीए नेएक बार भी संयुक्त प्रेस वार्ता नहीं की। अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार को घोषित किया गया है। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने मुहरलगा दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधायक दल का नेता मुख्यमंत्री तय करेगा। लेकिन, क्या कारण है कि आपलोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री काचेहरा नहीं घोषित कर रहे हैं? आपलोग पिछले 20 साल में कई जगह मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव से पहले घोषित कर चुके हैं। पिछले चुनाव में भीआपलोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। लेकिन, इस बार क्या कारण है कि उन्हें सीएम फेस घोषित नहीं कर रहे हैं।